Agra News: हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने पुलिस कप्तान को सौंपा ज्ञापन

IMG_20210922_214425
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

खंदारी में 5 दिन पहले हुई युवक की हत्या का मामला फिर गरमाया

हिंदू जागरण मंच का ऐलान न्याय नहीं मिला तो जिला मुख्यालय पर होगा विशाल धरना प्रदर्शन

आगरा: आगरा के खंदारी क्षेत्र में 5 दिन पहले कुछ अज्ञात लोगों ने जयप्रकाश नाम के व्यक्ति की गला रेतकर नृशंस हत्या कर दी थी और हत्या कर फरार हो गए थे।

 

IMG 20210922 214425 मृतक जयप्रकाश के परिजनों का कहना है कि मोहल्ले के कुछ दूसरे समुदाय के लोग हमारे समुदाय की बेटियों को आते जाते समय परेशान करते थे जब इस बात का जयप्रकाश ने विरोध किया तो उन्होंने जयप्रकाश की गला रेत कर हत्या कर दी जब इस बात का पता हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों को चला तो उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आगरा जे मुनिराज जी को ज्ञापन दिया और गला रेत कर की गयी हत्या के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की माँग की है।

 

Agra News: हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने पुलिस कप्तान को सौंपा ज्ञापनहत्या के 5 दिन बीतने के बाद भी एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से हिन्दू जागरण मंच और बजरंग दल के दर्जनों पदाधिकारियों ने पुलिस कप्तान से मिलकर हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी और मृतक जयप्रकाश के परिवार की आर्थिक स्थित को देखते हुए मुआवजा दिए जाने की मांग की है ।