Agra News: सरकारी बीज भंडार पर कर्मचारियों की चल रही धांधलेबाजी बुआई सीजन पर भी समय से नहीं खुल रहा गोदाम

IMG_20210731_110512
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: बाह क्षेत्र के अंतर्गत किसानों को सस्ती दर पर बीज उपलब्ध कराए जाने के लिए बनाया गया राजकीय भंडार कक्ष फसली सीजन होने पर भी कभी कभार खुलता है।इस बीज वितरण केंद्र के न खुलने का कोई समय है न ही बंद होने का।वितरण केंद्र चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के हवाले कर जिम्मेदार अधिकारी अपनी मर्जी के मुताबिक आते जाते हैं।

IMG 20210731 110512 scaled

11 बजे के बाद भंडार कक्ष को खोलता चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी

IMG 20210731 110541 scaled

जिसके चलते किसानों को सस्ती दर पर मिलने वाले उन्नत किस्म के बीज बाजार से महँगे दामों पर खरीदने पड़ रहे हैं।विदित हो कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए उन्हें सस्ती दर पर सब्सिडी देकर बीज उपलब्ध कराती है जिसके लिए जगह जगह वितरण केंद्र खोले गए हैं जहां से किसान सरकार की योजनाओं का लाभ ले सकते हैं लेकिन कस्बा बाह के पशु अस्पताल परिसर में बना राजकीय बीज भंडार कक्ष बुआई सीजन में भी कभी समय से नहीं खुलता है जिससे किसानों को बाजार से महंगी दर पर बीज खरीदना पड़ रहा है।

IMG 20210731 111203 scaled

कक्षो में पड़े ताले

एक ओर जहाँ किसान पहले से ही लॉक डाउन से त्रस्त है वहीं दूसरी ओर उसे बाजार पर महंगी दर पर बीज खरीदना पड़ है है। सोचने वाली बात यह है कि सरकार के नुमाइंदे सरकार के आदेशों और योजनाओं की धज्जियाँ उड़ा रहे हैं।

IMG 20210731 110541 scaled

ऐसे में यक्ष प्रश्न यह है कि क्या इन जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही हो सकेगी और क्या अस्पताल परिसर में बने बीज भंडार कक्ष के ताले समय पर खुल सकेंगे?

Trending News