Agra News: चार सौ चालीस ने कराया टीकाकरण जांच में नहीं मिला कोई संक्रमित

IMG_20210624_115422
Share News

संवाददाता सुशील चन्द्रा

बाह: शनिवार को बाह और बटेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और गोपालपुरा गाँव में टीकाकरण हुआ जिसमें चार सौ चालीस लोगों ने टीका लगवाया। टीकाकरण कराने को काफी संख्या में युवा पहुँचे। टीकाकरण से पहले कोरोना टेस्ट किया गया।

IMG 20210624 115422 scaled

बुधवार को 107 लोगों की कोरोना की एन्टीजन जाँच व 107 लोगों की आर टी पी सी आर जाँच की गईं जिनमें कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला।शनिवार को बाह सीएचसी पर 18 से 44 वर्ष के 100 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज दिया गया।वहीं 45 वर्ष से ऊपर वालों में 25 लोगों ने पहली तथा 8 लोगों ने दूसरी डोज लगवायी।

IMG 20210624 131437 scaled

जबकि 60 से ऊपर वालों में 13 लोगों ने पहली डोज 4 लोगों ने दूसरी डोज लगवायी।वहीं बटेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 18 वर्ष से ऊपर के 40 लोगों ने वैक्सीन लगवायी।जबकि गोपालपुरा गावँ में हुए टीकाकरण में दो सौ पचास लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवायी।

Trending News