Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: ससुर और उसकी प्रेमिका ने बहू के साथ की जमकर मारपीट

जनवाद टाइम्स 15 July 2021
Agra News: ससुर और उसकी प्रेमिका ने बहू के साथ की जमकर मारपीट
Share News
       

जैतपुर: कस्बा जैतपुर के थाना चित्राहाट क्षेत्र के गांव नौगांवा में एक गरीब महिला ने अपने ससुर व उसकी प्रेमिका द्वारा मारपीट किये जाने और घर से निकल जाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। जिसे लेकर पीड़ित महिला आहत है।परेशान महिला अपने पति व छोटे बच्चे के साथ क्षेत्राधिकारी से शिकायत करने पहुँची। पीड़िता मनीषा देवी पत्नी बिशन सिंह निवासी नौंगवा के अनुसार उसका पति पंजाब में रहकर मेहनत मजदूरी करता था लेकिन लॉकडाउन में काम बंद होने के चलते वह भी वापस गांव में आ गया।तब से वह और उसका पति गावँ में ही अपने ससुर से खेती भेज पर लेकर करते हैं और खेत पर ही झोंपड़ी डालकर रहती है लेकिन पीड़िता का आरोप है कि उसका ससुर उसकी सास की मृत्यु के बाद अपनी प्रेमिका के साथ रहता है और शराब का सेवन करता है। बुधवार शाम को उसका ससुर नशे की हालत में अपनी प्रेमिका के साथ उसकी झोपड़ी पर आ धमका और उसके साथ मारपीट कर उसे खेत छोड़कर चले जाने की धमकी देने लगा।

 

Agra News: ससुर और उसकी प्रेमिका ने बहू के साथ की जमकर मारपीटपीड़िता का आरोप है कि उसका ससुर उसे व उसके पति को अपनी जायदाद से बेदखल करने, खेत बेच देने और जान से मारने की धमकी देता रहता है और आए दिन उसके साथ अभद्रता व मारपीट करता है जिसे लेकर वह परेशान है। उसने अपने ससुर की हरकतों की शिकायत थाना चित्राहट में भी की थी लेकिन कोई कार्यवाही ना होने के चलते ससुर के हौसले बुलंद हैं।पीड़िता अपने पति और बच्चे के साथ गुरुवार को दोपहर क्षेत्राधिकारी कार्यालय बाह में शिकायत पत्र देने के लिए पहुँची जहाँ उसने अपने ससुर धनीराम पुत्र कुंवरसेन व उसकी प्रेमिका प्रेमा देवी के खिलाफ शिकायत पत्र देकर कार्यवाही की गुहार लगाई है।

Post navigation

Previous: Agra News: थाना परिसर में पुलिस कर्मियों ने किया वृक्षारोपण
Next: Agra News: अज्ञात चोरों ने दो घरों बनाया निशाना, माल लेकर चोर हुए चंपत

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.