Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: पूर्व प्रधान ने वर्तमान प्रधान पति एवं साथियों संग दलित महिला के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

जनवाद टाइम्स 22 June 2021
IMG_20210610_213207
Share News
       

संवाददाता सुशील चन्द्रा
पिनाहट: थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की दलित महिला का आरोप है कि सोमवार को वह अपने पति एवं बच्चों के साथ क्षेत्र के ही एक गांव से अपने मायके से साइकिल से घर लौट रही थी। वह पिनाहट बाजार में काम से रुक गई। पति बच्चों को लेकर ससुराल गांव छोड़ने चले गए। काम खत्म होने के बाद महिला गांव के लिए अकेली पैदल जा रही थी उसी दौरान एक स्कॉर्पियो गाड़ी महिला के पास रुकी जिसमें बैठे गांव के ही पूर्व प्रधान एवं प्रधान पति ने गाड़ी से महिला को गांव तक छोड़ने के लिए कहा जिस पर वह बैठ गई।

IMG 20210523 190705 1

जिसमें एक चालक सहित दो अन्य लोग और सवार थे। पीड़िता का आरोप है कि देर शाम गांव के रास्ते पर सुनसान बंद पड़े नलकूप वाले स्थान पर पूर्व प्रधान ने गाड़ी रुकवा दी और उक्त लोगों ने छेड़छाड़ करते हुए खींचने लगे जिसका विरोध करने पर उक्त लोगों ने जातिसूचक गाली गलौज करने लगे। नलकूप के पास पेड़ के नीचे पूर्व प्रधान अभिषेक त्यागी एवं उसके साथी विनोद त्यागी ने महिला के साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया जिसमें वर्तमान प्रधान पति अमरकांत त्यागी सहित राम कुमार एवं चालक नंदी ने साथ दिया। उपरोक्त सभी आरोपी महिला को बदहवास हालत में छोड़कर भाग गए।

IMG 20210610 213207 1

घर पहुंची पीड़ित महिला ने अपने पति और परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिस पर पति ने पुलिस कंट्रोल रूम को मामले से अवगत कराया। घटना की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। परिजनों के साथ थाने पहुंची पीड़िता महिला और पति ने उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़ित महिला के पति की तहरीर के आधार पर पूर्व प्रधान अभिषेक त्यागी, विनोद त्यागी, एवं वर्तमान प्रधान पति अमरकांत, रामकुमार, नंदी सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 354/ 376D/ 504/120 बी सहित एससी एसटी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़ित महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी है आरोपी फरार बताए गए हैं। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।इसी संदर्भ में क्षेत्राधिकारी पिनाहट सौरव सिंह का कहना है कि महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में पीड़ित महिला पति की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है महिला को मेडिकल परीक्षण भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा।

मामला संदिग्ध पुलिस कर रही जांच

पिनाहट थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ पूर्व प्रधान एवं अन्य साथियों ने सामूहिक दुष्कर्म की मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पीड़ित महिला का मेडिकल कराया है। सूत्रों की माने तो प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध चुनावी रंजिश का है। पूर्व में भी प्रधान पक्ष दूसरे पक्षों से कई बार झगड़े फसाद हो चुके हैं। पुलिस पूरे मामले को हर एंगल से जांच कर रही है।

Post navigation

Previous: Etawah News: कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष ने प्रियंका गांधी द्वारा भेजे गए शुभकामना संदेश को घर-घर पहुंचाया
Next: Etawah News: गेंहू खरीद केंद्र का कांग्रेसियों ने किया घिराव

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260620-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0003
  • Breaking News
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh

लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026

Latest News

  • Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
  • लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ
  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.