Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News : पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट आगरा द्वारा लागू की गयी साक्ष्य आधारित विवेचना प्रणाली

जनवाद टाइम्स 6 June 2024
Agra News: Evidence based investigation system implemented by Police Commissioner, Commissionerate Agra
Share News
       

संवाददाता मुस्कान सिंह आजाद

विवेचना प्रणाली के अनुपालन के क्रम में सहायक पुलिस आयुक्त, अछनेरा द्वारा सर्किल के सभी थाना प्रभारियों व विवेचकों (निरीक्षक/उपनिरीक्षक) के साथ कार्यशाला का आयोजन कर कराया गया अभ्यास

पुलिस कमिश्नरेट आगरा में साक्ष्य आधारित विवेचना प्रणाली की शुरूआत पुलिस आयुक्त द्वारा की गयी है जो कि अपराधों की विवेचना के दृष्टिकोण में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन है। इस नई प्रणाली का उद्देश्य विवेचना को और अधिक वैज्ञानिक, पारदर्शी और निष्पक्ष बनाना है।WhatsApp Image 2024 06 05 at 11.34.18 PM 2Agra News: Evidence based investigation system implemented by Police Commissioner, Commissionerate Agra

इसी क्रम में आज दिनांक 05.06.2024 को सहायक पुलिस आयुक्त, अछनेरा द्वारा सर्किल अछनेरा के सभी थाना प्रभारियों व विवेचकों (निरीक्षक/उपनिरीक्षक) के साथ थाना किरावली क्षेत्रान्तर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं शुचिता के साथ विवेचना करते हुए निर्धारित समय सीमा में निस्तारण करने के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए अभ्यास कराया गया।

धारा 133 का 145 crpc की कार्यवाही के संबंध में विस्तार से बताया गया तथा बीपीओ के कार्यों तथा थाना क्षेत्र में की जाने वाली सामान्य कार्यवाहियों के विषय में उच्च अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशों से भी कर्मचारीगण को अवगत कराया गया।

इस प्रणाली की शुरूआत से पुलिस कमिश्नरेट आगरा में आपराधिक मामलों की जांच अधिक सटीक और वैज्ञानिक तरीके से की जायेगी। पुलिस बल को इस नई

प्रणाली के तहत विशेष प्रशिक्षण भी प्रदान किया जायेगा ताकि विवेचक आधुनिक उपकरणों तथा तकनीकी ज्ञान का कुशलता से उपयोग कर सकें।

इस नई पहल साक्ष्य आधारित विवेचना प्रणाली से न केवल जांच प्रक्रिया की गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि इससे न्यायिक प्रक्रिया भी अधिक प्रभावी होगी। यह प्रणाली पुलिस बल की क्षमता और कार्य दक्षता को बढ़ायेगी और अपराधियों को न्याय के कठघरे में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी।

Agra News: Evidence based investigation system implemented by Police Commissioner, Commissionerate Agra

साक्ष्य आधारित विवेचना प्रणाली में आधुनिक तकनीक और प्रक्रियाओं का उपयोग किया जायेगा ताकि अपराधों की जांच को प्रभावी और तीव्र गति से सम्पन्न किया जा सके, इसमें डीएनए प्रोफाइलिंग, फिंगरप्रिन्ट विश्लेषण, साइबर, फोरेन्सिक, सर्विलांस और अन्य तकनीक उपाय शामिल हैं, जो अपराध स्थलों से एकत्रित साक्ष्यों की प्रमाणिकता और विश्वसनीयता को सुनिश्चित करेंगे।

Post navigation

Previous: Bihar news बेतिया मे “मदर ताहिरा चैरिटेबल ट्रस्ट” के द्वारा वृक्षारोपण अभियान की शुरूआत – अमानुल हक़
Next: Agra News : विश्व पर्यावरण दिवस पर.महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र के अंतर्गत पौध रोपण कार्यक्रम

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.