Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: भीषण गर्मी में दो माह बाद भी नहीं बदला गया क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर बूंद बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण

जनवाद टाइम्स 16 July 2021
Agra News: भीषण गर्मी में दो माह बाद भी नहीं बदला गया क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर बूंद बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण
Share News
       

पिनाहट । दो माह पूर्व आई तेज आंधी और तूफान के चलते थाना पिनाहट क्षेत्र के गांव पडुआपुरा में विधुत पोल ट्रांसफार्मर सहित टूट कर ज़मीन पर गिर गया था। जिसमें ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया था।ग्रामीणों की सूचना पर विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने पोल से लाइट कट कर दी थी लेकिन टूटे पोल को नहीं बदला जिसके चलते गांव में पिछले दो माह से विद्युत आपूर्ति ठप बनी हुई है।विधुत आपूर्ति ठप होने के चलते ग्रामीण बूंद-बूंद पीने के पानी को तरस गए हैं।

IMG 20210716 071307

 

ग्रामीणों ने इस मामले की लिखित शिकायत उच्च अधिकारियों से की है। वहीं उच्च अधिकारियों ने पूरे मामले को संज्ञान लेते हुए समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मई के महीने में क्षेत्र में भयंकर आंधी तूफान और बारिश आई थी। जिसमें थाना पिनाहट क्षेत्र के गांव पडुआ पुरा में ग्रामीण प्राग सिंह के घर के सामने लगा विद्युत पोल ट्रांसफार्मर सहित जमीन पर गिर गया। जिससे विद्युत ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया और विद्युत पोल भी टूट गया। जिसकी शिकायत ग्रामीण जसवीर सिंह ने विधुत उप खंड कार्यालय पिनाहट पर की।

Agra News: भीषण गर्मी में दो माह बाद भी नहीं बदला गया क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर बूंद बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण

इसमें विधुत उप खंड अधिकारी पिनाहट राजेंद्र सिंह ने मोके का निरीक्षण किया और जांच में गांव के ही संजू पुत्र प्राग सिंह को सरकारी संपत्ति को अवैध तरीके से घर में रखने व कब्ज़ाने का दोषी पाते हुए जांच रिपोर्ट अधिशासी अभियंता विधुत वितरण खंड बाह देवेन्द्र प्रताप वर्मा को भेज दी। इसके बाद विधुत विभाग के पिनाहट जे ई प्रदुमन सिंह ने सरकारी ट्रांसफार्मर को अवैध तरीके से घर में रखने का संजू को दोषी पाया। और संजू के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी । आरोप है कि तहरीर के बावजूद भी कोई कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वही दो माह बाद भी ट्रांसफार्मर न लगने से ग्रामीण पीने के पानी को तरस गए हैं। ग्रामीणों ने विधुत विभाग के उच्च अधिकारियों से उसी स्थान पर विद्युत ट्रांसफार्मर लगाए जाने की गुहार लगाई है।
वहीं इस मामले में अधिशासी अभियंता बाह देवेंद्र प्रताप वर्मा का कहना है कि जिस जगह ट्रांसफार्मर व विद्युत पोल टूटा है। वहां के विद्युत उपभोक्ताओं पर विद्युत बिल बकाया है। जिसके चलते कार्य अधर में लटका हुआ है|

Post navigation

Previous: Agra News: दबंगों ने लाठी-डंडों से पिता-पुत्र पर बोला हमला दोनों हुए घायल
Next: Bihar news देवराज के देउरवा गांव में एक साथ आठ आदमी की मौत कीखबर से मचा कोहराम

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260620-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0003
  • Breaking News
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh

लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026

Latest News

  • Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
  • लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ
  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.