बाह: बुधवार 1 सितंबर से परिषदीय प्राथमिक विद्यालय बच्चों के भौतिक रूप से अध्ययन करने के लिए खुल गए।लेकिन जनपद आगरा के तहसील बाह क्षेत्र में कुछ सरकारी स्कूलों की स्थिति में सुधार होने का नाम नहीं है। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी लगातार सरकारी विद्यालयों के शैक्षणिक स्तर को सुधारने के लिए प्रयास करने में लगे हुए हैं।इसके लिए अधिकारियों को समय समय पर विद्यालयों के निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए गए हैं। लगभग 18 माह के बाद आज से परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों का भौतिक रूप से शैक्षणिक कार्य प्रारंभ शरू हो गया।एक लम्बे अरसे के बाद विद्यालय खुलने के बाद बच्चे विद्यालयों में शिक्षा अध्ययन के लिए उत्साहित दिखे तो दूसरी ओर विद्यालय में अध्यापकों के न पहुँचने से मायूस भी।वहीं कई विद्यालयों में बच्चों ने अध्ययन भी किया। बुधवार सुबह 9 बजे तक प्राथमिक विद्यालय विक्रमपुर घाट पर ताला पड़ा हुआ था और शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद नहीं थे। बच्चे विद्यालय में खेल रहे थे।
वहीं बच्चों को विद्यालय छोड़ने आये अभिभावक देवेंद्र सिंह और सत्यवीर सिंह ने बताया कि इस विद्यालय की स्थिति बहुत दयनीय है।यहां अध्यापक यदा कदा आते हैं।
आज लगभग डेढ़ साल के बाद स्कूल बच्चों के पढ़ने के लिए खुला है लेकिन 9 बजे तक कोई अध्यापक विद्यालय में नही हैं।बच्चे इंतजार कर खेल कूद कर लौट जाएंगे।
एमनपुरा प्राथमिक विद्यालय में अध्यापकों ने तिलक लगाकर किया नौनिहालों का स्वागत
बाह ब्लॉक के ही अन्य विद्यालय एमनपुरा में बच्चों के पहले दिन विद्यालय पहुँचने पर उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं ने बच्चों को सेनेटाइज कराकर उनका तिलक लगाकर स्वागत किया। विद्यालय स्टाफ बच्चों का बेसब्री से इंतजार करते दिखा।बच्चे भी विद्यालय में पहुंचकर अपने साथियों से मिलकर बहुत खुश दिखायी दिए।इससे पहले विद्यालय को फूलमालाओं और गुब्बारों के साथ सजाया गया।विद्यालयों में भौतिक रूप से शिक्षण प्रारंभ होने पर सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने सभी बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।उन्होंने विद्यालयों में कोरोना प्रोटोकॉल का हर हाल में पालन कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
एमनपुरा प्राथमिक विद्यालय में अध्यापकों ने तिलक लगाकर किया नौनिहालों का स्वागत
बाह ब्लॉक के ही अन्य विद्यालय एमनपुरा में बच्चों के पहले दिन विद्यालय पहुँचने पर उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं ने बच्चों को सेनेटाइज कराकर उनका तिलक लगाकर स्वागत किया। विद्यालय स्टाफ बच्चों का बेसब्री से इंतजार करते दिखा।
बच्चे भी विद्यालय में पहुंचकर अपने साथियों से मिलकर बहुत खुश दिखायी दिए।इससे पहले विद्यालय को फूलमालाओं और गुब्बारों के साथ सजाया गया।प्रदेश में विद्यालयों में भौतिक रूप से शिक्षण प्रारंभ होने पर सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने सभी बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।उन्होंने विद्यालयों में कोरोना प्रोटोकॉल का हर हाल में पालन कराए जाने के निर्देश दिए हैं।विद्यालय के शिक्षक विनोद राजपूत ने बच्चों के लिए चार पंक्तियां कहीं ” गूंज उठी विद्यालय में पुनः सुहानी किलकारी!
खुश हैं बच्चे, शिक्षक सारे,पुनः बढ़ी जिम्मेदारी!
बड़े दिनों के बाद चहकता दिखा बालपन आँगन में!
विद्यालय परिसर की फिर से महक उठी फुलवारी!!”
विद्यालय में प्रधानाचार्य राकेश कुमार सक्सेना,सहायक अध्यापक विनोद राजपूत,पूजा शुक्ला, देवेंद्र प्रकाश आराधना भदौरिया उपस्थित रहे।