Agra News: बिजली चोरी रोकने को लेकर विद्युत विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान

Agra News: बिजली चोरी रोकने को लेकर विद्युत विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: बिजली चोरी व बिल बकायेदारों के खिलाफ उच्च अधिकारियों के आदेश पर अधिशाषी अभियंता देवेन्द्र प्रताप वर्मा के नेतृत्व में जरार और बटेश्वर में विद्युत चैकिंग अभियान चलाया गया जिसमे पूर्व में काटे गए संयोजनो को चेक किया गया। कुल बावन संयोजनो को रात्रि में टीम द्वारा चेक किया गया इनमें तेरह उपभोक्ताओं ने काटे गए संयोजनो को स्वयं जोड़ लिया।Agra News: बिजली चोरी रोकने को लेकर विद्युत विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान

चेकिंग में पकड़े गए उक्त सभी के खिलाफ भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 138 B के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई। अधिशासी अभियंता ने बताया कि बिजली चोरी रोकने को लेकर रात्रि में लगातार चेकिंग अभियान चलता रहेगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से समय से अपना बिल जमा करने की अपील की है। समय से बिल जमा करने और मीटर से बिजली का उपयोग करके उपभोक्ता विच्छेदन और प्राथमिकी की करवाई से बच सकते हैं।Agra News: बिजली चोरी रोकने को लेकर विद्युत विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान

चेकिंग टीम में उपखण्ड अधिकारी बाह विशाल भारद्वाज,अवर अभिन्यता जरार नीरज कुमार, संविदाकर्मी जितेंद्र , परमानंद आदि शामिल रहे।

Trending News