आगरा न्यूज: तेज हवा के साथ घर के ऊपर टूटकर गिरा पेड़, खाना बना रही दो महिलाएं गंभीर घायल

IMG-20211006-WA0066
Share News

संवाददाता  : नरायन

बाह: थाना बासौनी क्षेत्र के अंतर्गत गांव पर्बतपुरा निवासी ममता पत्नी धर्मेंद्र सिंह एवं रामा पत्नी अनिल सिंह मंगलवार की देर शाम को अपने घर के टिन सेट के नीचे चूल्हे पर खाना बना रही थी। तभी तेज हवा चली और तेज हवा के साथ घर के सामने खड़ा पेड़ अचानक टूट कर टिन शेड पर गिर गया।

 

IMG 20211006 WA0066पेड़ गिरने से सीमेंट के टिन शेड टूट कर महिलाओं के ऊपर गिर पड़ी जिससे वह दब गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।

 

आगरा न्यूज: तेज हवा के साथ घर के ऊपर टूटकर गिरा पेड़, खाना बना रही दो महिलाएं गंभीर घायलदोनों घायल महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण एकत्रित हो गए तत्काल उन्होंने मलबे और पेड़ को हटाया। घायल अवस्था में दोनों महिलाओं को परिजनों ने निजी वाहन से तत्काल फतेहाबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज को भर्ती कराया जहां दोनों महिलाओं का इलाज जारी बताया गया है।

Trending News