Agra News: ग्रामीण क्षेत्रों में थम रही है कोरोना की रफ्तार,बुधवार की जाँच में नहीं मिला कोई संक्रमित

IMG-20210428-WA0046
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा

बाह: गाँवों में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बाद गावँ गावँ जाँच अभियान चलाया जा रहा है।ग्रामीणों में कोरोना संक्रमित निकलने के बाद बाह सीएचसी के अधीक्षक जितेंद्र वर्मा द्वारा टीम गठित कर गाँवों में संक्रमितों को चिन्हित करने का अभियान चलाया जा रहा है

IMG 20210428 WA0046 2

जिसमें बुधवार को क्षेत्र के गावँ गौंसिली में 25,पुरा रामलाल में 30,शांति नगर में 17 ,सन्नपुरा में 10,सिधावली मे 30,बिजकौली में 10, स्याइच में 15 और झाड़े की गढ़ी में 11 लोगों के सैम्पल लिए जिसमें कोई भी संक्रमित नहीं मिला।अधीक्षक जितेंद्र वर्मा ने बताया कि बुधवार को की गई 148 लोगों की जाँच की गई जिसमें किसी के भी संक्रमित नहीं होने से राहत की बात है।

Trending News