Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News : डीएम का तोहफा आगरा वासियों के लिए खुशखबरी शहर में एक जून से सभी बाजार खुलेंगे

जनवाद टाइम्स 28 May 2020
IMG-20200528-WA0053
Share News
       

 

आशीष कुमार : आगरा कोरोना (Corona Virus) संक्रमण के काबू में आते दिखने पर आगरा में चल रहे लॉकडाउन से भी पहली जून को कुछ राहत मिलने की उम्‍मीद बढ़ रही है। जिसमे बाजार का समय सुबह दस से शाम पांच बजे होगा। हर बाजार की 50 फीसदी दुकानें ही रोज खुलेंगी, क्योंकि सम-विषम नीति लागू होगी। एक दिन एक तरफ की दुकानें खुलेंगी, दूसरे दिन दूसरी तरफ की। सम में कौन सी दुकानें रहेंगी और विषम में कौन सी, इसका फैसला बाजार कमेटी करेंगी, डीएम प्रभु एन सिंह ने सर्किट हाउस में एडीएम सिटी प्रभाकांत अवस्थी, नगरायुक्त अरुण प्रकाश, एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद व अन्य अधिकारियों के साथ मीटिंग के बाद इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक जून से शहर में सभी बाजारों के साथपरिवहन सेवाएं शुरू की जाएंगी। सार्वजनिक अवकाश के दिन बाजार बंद नहीं रहेंगे। शहर के सभी बाजारों में अब साप्ताहिक बंदी सोमवार की होगी। शाम सात से सुबह सात बजे तक घरों से न निकलने की पाबंदी को जारी रखा जाएगा।

★ मास्क, सामाजिक दूरी अनिवार्य
डीएम ने बताया कि बाजार में मास्क पहनना, सामाजिक दूरी का पालन करना व दुकानों में सैनिटाइजर रखना अनिवार्य होगा।

★ सुबह-शाम दो दो घंटे खुलेंगे पार्क
डीएम ने बताया कि पार्कों के लिए अभी सुबह 7 बजे से 9 बजे तक और शाम को 5 बजे से 7 बजे तक समय तय किया है। हालांकि बाद में दिन में भी शहर में सभी पार्क खुले रखे जा सकते हैं।

★ ई-रिक्शा, ऑटो व सिटी बस चलेंगी
परिवहन के लिए ई-रिक्शा, ऑटो और सिटी बसें भी चलेंगी। सिटी बस में तीन की सीट पर दो सवारी बैठेंगी वह भी दोनों कोनों पर। ऑटो-रिक्शा, टैक्सी में ड्राइवर के अलावा दो सवारी बैठ सकेंगी मोटरसाइकिल पर महिला सवारी को भी हेलमेट लगाना पड़ेगा।

★ सैलून खुलेंगे, अपना तौलिया लेकर जाना होगा
सैलून को भी अनुमति दी जाएगी। लोगों को यहां जाने के लिए अपना तौलिया लेकर जाना होगा। मास्क अनिवार्य होगा।

★ देहात से दूध आएगा, मिठाई की दुकानें खुलेंगी
मिठाई की दुकानें खुलेंगी। दूधियों को शहर में दूध लाने की अनुमति होगी। दूध, फल, सब्जी की विक्रेता शहर में बिना पास आ और जा सकेंगे।

★ कारखाने, निर्माण इकाईयां शुरू होंगी
शहर में कारखाने और निर्माण इकाइयां शुरू की जाएंगी। आवश्यक कार्यों में पास की जरूरत नहीं होगी।

★ खिलाड़ियों को राहत .. स्टेडियम खुलेंगे
खिलाड़ियों, कोच व अन्य लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करना होगा। स्टेडियम में मास्क अनिवार्य होगा।

★शराब की दुकानें खुलेंगी
मॉडल शॉप भी खोली जाएंगी। इनमें बैठने की छूट नहीं होगी। देहात में शराब की दुकानें पहले ही खुल चुकी हैं।

★ थाना स्तर पर बनेगी कमेटी
प्रत्येक थाना स्तर पर कमेटी बनेंगी। इसमें एक जीएसटी ऑफिसर, एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, संबंधित थाना प्रभारी व स्थनीय बाजार के व्यापारी शामिल होंगे। वह बाजार के संबंध में सभी निर्णय लेंगे।

★दफ्तर खुलेंगे, बीमार कर्मचारी नहीं आएंगे
शहर में सभी सरकारी व प्राइवेट दफ्तर खुलेंगे। डीएम ने कहा अगर कोई बीमार है तो वह कार्यालय नहीं आएगा। दफ्तरों में कहीं भी सेंट्रल एसी नहीं चलेगा। सभी को मास्क पहनना होगा। सभी कार्यालय हर दिन सैनिटाइज होंगे।

Post navigation

Previous: Uttar Pradesh : तेज आंधी-पानी से गिरे कई पेड़, बिजली हुई गुल 
Next: Uttar Pradesh : जनपद प्रतापगढ़ में बहुचर्चित कांड- बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रतिनिधि हरिकेश गौतम को गाँव में जाने रोका

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.