Agra News: जिला कांग्रेस पार्टी आगरा के जिला कोषाध्यक्ष एवं 88 विधानसभा के भावी प्रत्याशी डॉ राशिद चौधरी जी के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय केदार नगर शाहगंज मैं एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया

IMG-20210810-WA0039
Share News

आगरा ब्यूरो प्रताप सिंह आजाद

डॉक्टर राशिद चौधरी जी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस अब भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकने की तैयारी कर चुकी है उत्तर प्रदेश में जनता को जगाने का काम अब कांग्रेस सरकार करेगी । सपा जब अपने नेताओं की नहीं हुई तो आम जनता के लिए क्या होगी माननीय आजम खां की रिहाई के लिए सपा ने कोई प्रयास नहीं किया उनके पूरे परिवार को जेल में डाल दिया गया है जबकि माननीय आजम खान ने समाजवादी पार्टी के लिए अपना पूरा जीवन दांव पर लगा दिया और उनके प्रयास से कई बार समाजवादी पार्टी की सरकार बनी लेकिन संकट की घड़ी में समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी नहीं हुई और ना ही उनको छुड़ाने के लिए कोई आंदोलन किया गया

IMG 20210810 WA0039

अखिल भारतीय असंगठित कामगार क्षेत्र के जिला चेयरमैन माननीय श्री मुन्ना मिश्रा जी ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा है कि भाजपा ने जनता को भुखमरी के कगार पर धकेल दिया है जनता चारों ओर से त्रस्त है भारतीय जनता पार्टी बदले की भावना से कार्य कर रही है जिस तरह से माननीय आजम खान को बदले की भावना के तहत जेल में डाल दिया गया है वह सही नहीं है आजम खान को रिहा करने के लिए मुस्लिम समाज को एक होना अत्यंत आवश्यक है मानवीय दृष्टि से भी सरकार को यह सोचना चाहिए कि माननीय आजम खान का स्वास्थ्य सही नहीं चल रहा है।

Agra News: जिला कांग्रेस पार्टी आगरा के जिला कोषाध्यक्ष एवं 88 विधानसभा के भावी प्रत्याशी डॉ राशिद चौधरी जी के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय केदार नगर शाहगंज मैं एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया

वह कई बार अस्पताल जा चुके है मानवता के आधार पर हम सभी उनकी रिहाई की मांग करते हैं प्रेस वार्ता में शामिल लोगों में डॉक्टर राशिद चौधरी जिला कोषाध्यक्ष ,असंगठित कामगार क्षेत्र के जिला अध्यक्ष श्री मुन्ना मिश्रा ,अनुज शिवहरे ,शानू खान, रोहित उर्फ नासिर, अलीमुद्दीन कुरेशी, राज किशोरश्रीवास्तव ,राजकुमार गोस्वामी, नासिर हुसैन, प्रताप सिंह आजाद, सोहेल खान, आमिर, सलीम, फेशल शमसी, मौलाना कयूम उद्दीन एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Trending News