Agra News: चंबल नदी में तैरता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, मचा हड़कंप नहीं हुई शिनाख्त

IMG-20210429-WA0034
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा

बाह: थाना खेड़ा राठौर क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार की शाम गांव नदगवां के चंबल नदी घाट पर चंबल नदी किनारे पानी में एक लगभग 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति शव का तैरता हुआ मिला जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। तत्काल ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने की कोशिश की मगर शव की शिनाख्त नहीं हो सकी जिस पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

IMG 20210429 WA0034

एस ओ खेड़ा राठौर प्रेम सिंह के मुताबिक प्रथम दृष्टया व्यक्ति की नदी के पानी में डूबने से मौत हुई है। अक्सर चंबल नदी के इस घाट पर नदी में पानी कम होने के कारण ज्यादातर ग्रामीण उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश के लिए पैदल नदी पार कर आवागमन करते हैं।

IMG 20210429 WA0035

जिससे डूबने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस मामले की जांच कर रही है आखिर व्यक्ति की मौत कैसे हुई मृतक व्यक्ति की कहां का रहने वाला था पता लगाया जा रहा है।

You may have missed