Agra News: अवैध सम्बन्धों के चलते बेटी और बेटा ने भाड़े के कातिलों संग मिलकर की थी पिता की हत्या,चार अभियुक्त हुए गिरफ्तार

IMG-20210330-WA0006
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह: थाना चित्राहाट क्षेत्र के गावँ नाइ का पुरा में बीते 26 मार्च को घर के बरामदे में सोते समय पूर्व प्रधान के पुत्र सुनील की हत्या कर दी गयी थी।हत्या से गावँ में दहशत फैल गयी थी।मृतक के परिजनों द्वारा गावँ के ही अनवर पुत्र छेदी लाल के विरुद्ध हत्या का मुकद्दमा दर्ज कराया गया था।पुलिस कप्तान द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गयी थीं।पुलिस अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास कर रही थी।

IMG 20210330 WA0006 1

लेकिन पुलिस की छानबीन में कुछ तथ्य प्रकाश में आये जिनसे पता चला कि मृतक सुनील एक अय्याश किस्म का आदमी था जिसके आसपास के गावँ की कई महिलाओं से अवैध संबंध थे।रुपयों के लिए अभी हाल ही में उसने अपनी 6 बीघा जमीन का सौदा बीस लाख रुपए में कर दिया था जिसके कारण हर में क्लेश रहता था और मृतक की पुत्री अल्पना व पुत्र अनुज इससे काफी नाराज थे।वहीं दूसरी ओर मृतक की पुत्री अल्पना के संजेश पुत्र सियाराम से प्रेम संबंध थे।

IMG 20210330 WA0008

मृतक के पुत्र और पुत्री ने एक योजना के तहत पिता की हत्या की साजिश रची।साजिश के तहत अल्पना ने अपने प्रेमी संजेश पुत्र सियाराम और उसके दोस्त मदन यादव पुत्र मुकेश यादव दोनों निवासी सूरज नगर चित्राहाट और अपने भाई अनुज के साथ मिलकर 26 मार्च की रात में घर के बरामदे में सो रहे अपने पिता की चारपाई के पाए से पीट पीट कर हत्या कर दी और हत्या का आरोप गावँ के ही अनवर पुत्र छेदीलाल पर लगा दिया था लेकिन पुलिस की जाँच में मामला खुल गया।पुलिस द्वारा चारों अभियुक्तों अनुज पुत्र सुनील कुमार,अल्पना पुत्री सुनील कुमार निवासी नाइ का पुरा,संजेश पुत्र सियाराम, मदन यादव पुत्र मुकेश यादव दोनों निवासी सूरज नगर चित्राहाट को गिरफ्तार कर 120 बी/34 और 302 भा0 द0वि0 के अंतर्गत मुकद्दमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

IMG 20210330 WA0006 2

घटना का खुलासा करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बाह विनोद पवार,निरीक्षक नरेंद्र कुमार प्रभारी सर्विलांस टीम जनपद आगरा, थानाध्यक्ष चित्राहाट महेंद्र सिंह भदौरिया, थानाध्यक्ष जैतपुर योगेन्द्र पाल सिंह, उप निरीक्षक सुधेश कुमार थाना चित्राहाट,हेड कांस्टेबल आदेश त्रिपाठी, प्रशांत कुमार, अरुण कुमार, करनवीर सिंह, दीपक कुमार, कांस्टेबल अजीत कुमार, राजकुमार सर्विलांस टीम आगरा,कांस्टेबल नीतेश कुमार, प्रदीप कुमार, रवीश कुमार, सीता थाना चित्राहाट शामिल रहे।

You may have missed