Agra News:- डग्गेमार बस स्वामी ने युवक को दी जान से मारने की धमकी।

IMG-20210214-WA0059
Share News

सुशील चंद्रा

बाह आगरा स्टेट हाईवे पर दौड़ रही अवैध डग्गामार वाहन के स्वामियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे अब खुलेआम गुंडा गर्दी पर उतर आए हैं ऐसा ही एक मामला आज बाह आगरा स्टेट हाईवे पर सरकारी बस स्टैंड के पास देखने को मिला जब एक युवक सोनू निवासी बाह जनसेवा केंद्र से पैसे निकालने के लिए

Agra News: - Daggemar bus owner threatened to kill the young man.

जा रहा था तभी वह एक डग्गेमार बस की टक्कर लगने से बाल-बाल बच गया उसने इस डग्गेमार बस का नम्बर नोट कर लिया और लोगों की सहायता से इस डग्गेमार बस के मालिक का पता लगाकर उससे शिकायत की कि उसके बस ड्राइवर की लापरवाही से वह बाल बाल बच गया नहीं तो तुम्हारी इस डग्गेमारी के कारण उसकी जान जा सकती थी।युवक की बात सुनकर बस मालिक सांत्वना देने के बजाय उसे धमकाने लगा तो युवक ने उसकी पुलिस से शिकायत करने की बात कही पुलिस में शिकायत करने की बात

 

सुनकर बस संचालक अपना आपा खो बैठा और युवक को धमकी देते हुए बोला कि आज तो तू बच गया लेकिन आगे नहीं बचेगा मेरी गाड़ी का 20 लाख का बीमा है अब तक मेरी गाड़ी से न जाने कितने टकराये और न जाने कितने मर गए लेकिन मेरा और मेरी बसों का कुछ नहीं हुआ और जब आज तक पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारी मेरी बसों को बन्द नही कर पाए तो तू क्या कर लेगा।बस मालिक की धमकी से आहत होकर पीड़ित युवक ने थाना बाह में तहरीर देकर कार्यवाही करने और इस डग्गेमार बस को बंद करने की गुहार लगाई है साथ ही युवक ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी बाह आगरा स्टेट हाइवे पर चल रही अवैध डग्गेमारी को बंद करने की गुहार लगाई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बाह निवासी युवक सोनू शाम 4 बजे लगभग पैसा निकालने जनसेवा केंद्र जा रहा था तभी आगरा की ओर से आ रही सफेद रंग की अवैध डग्गेमार बस जिसका नंबर UP80 ET0550 है की चपेट में आने से बाल बाल बचा।युवक ने थाना बाह और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर इन अवैध डग्गेमार बसों को बंद करने की गुहार लगाई है।

You may have missed