Agra News: दबंग ने महिला से की गाली गलौज विरोध करने पर की मारपीट
संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज
बाह: थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार की शाम दबंग ने महिला से गाली गलौज कर दी महिला के विरोध करने पर उसने महिला के साथ अपने साथियों के साथ मिलकर जमकर मारपीट की। महिला को बचाने आए उसकी पुत्री और पति के साथ भी दबंगों ने जमकर मारपीट की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवदयाल पुत्र बाबूराम उम्र करीब 40 वर्ष निवासी भाऊपुरा ने सड़क किनारे अपने प्लॉट के पास खोखा रख लिया है जिसमें वह पंचर की दुकान चलाता है और रात्रि में पत्नी के साथ वही प्लॉट पर ही होता है। देर शाम गांव के ही दबंग ने उसकी पत्नी प्रेमवती से गाली गलौज करना शुरू कर दिया जब उसकी पत्नी ने विरोध किया तो बचाने आए शिवदयाल पर भी दबंगों ने हमला कर दिया और जमीन पर गिरा कर लात घूसों से जमकर पिटाई कर दी।
दबंगों से अपने आप को किसी तरह बचा कर घायल पति पत्नी थाना बाह पहुंचे जहां उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घायलों को बाह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजकर मेडिकल कराया। साथ ही पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला की जांच शुरू कर दी है।