Agra News:देहात के स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन लगवाने को उमड़ी भीड़

IMG_20210526_133310
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा

बाह: बाह और बटेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण कराने के लिए दूर दराज से लोग आए जिनमें अधिकांश युवा थे। टीका लगवाने वालों का पहले कोरोना टेस्ट किया गया। बुधवार को 205 लोगों की कोरोना की एन्टीजन जाँच व 223 लोगों की आर टी पी सी आर जाँच की गईं जिनमें कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला।बुधवार को बाह सीएचसी पर 18 से 44 वर्ष के 118 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज दिया गया।वहीं 45 से 60 वर्ष वालों में 37 लोगों ने पहली डोज लगवायी।60 से ऊपर वालों में 3 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवायी।

IMG 20210526 133310 scaled IMG 20210526 133121 scaled

बाह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीन लगवाते पति एवं पत्नी

वहीं बटेश्वर के स्वास्थ्य केंद्र पर 3 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने और 18 वर्ष से ऊपर के 111 लोगों ने 45 वर्ष से ऊपर के 4 लोगों ने तथा 60 से ऊपर के 3 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवायी।बुधवार को भी बाह के स्वास्थ्य केंद्र दूर दराज से आये लोगों ने टीकाकरण कराया।जिनमें उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, गुजरात, इटावा आदि राज्यों के विभिन्न जिलों से आये लोग शामिल थे।

You may have missed