Agra News: जीवन रक्षक टीका के लिए बाह में उमड़ी भीड़,सामाजिक दूरी हुई तार तार

IMG_20210517_190738
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह: सोमवार को बाह स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना से बचाव में कारगर वैक्सीन को लगवाने के लिए काफी भीड़ देखने को मिली जिसमें खासी संख्या में युवा भी थे।स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण कराने के लिए आने वालों का सुबह से ही तांता लग जाता है।

IMG 20210517 190738

स्वास्थ्य केंद्र पर उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्वास्थ्य केंद्र पर किसी प्रकार की व्यवस्था न होने के कारण सामाजिक दूरी तार तार हो गयी। सीएचसी में टीका लगवाने वालों के लिए पहले कोरोना टेस्ट कराने की अनिवार्यता है जिससे लोगों को वैक्सीन लगवाने से पहले कोरोना टेस्ट कराने के लिए भीड़ में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।सोमवार को बाह सीएचसी पर 18 से 44 वर्ष के 163 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज दिया गया।स्वास्थ्य केंद्र पर टीका लगवाने पत्नी के साथ आए अनुज गुप्ता ने टीका लगवाने के बाद बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ टीका लगवाने आये हैं।

IMG 20210517 151141

पंजीकरण करने के बाद वैक्सीन की पहली डोज ली है।वहीं 45 से 60 वर्ष वालों में 18 लोगों ने पहली डोज जबकि 4 लोगों ने दूसरी डोज लगवायी।60 से ऊपर वालों में 5 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज जबकि 3 लोगों ने दूसरी डोज लगवायी।बाह के स्वास्थ्य केंद्र पर उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, गुजरात आदि राज्यों से लोग टीकाकरण कराने के लिए आ रहे हैं।

You may have missed