Agra News : कांग्रेस पार्टी प्रतिनिधिमंडल पिनाहट ब्लॉक के जोधा पुरा गांव में

Congress Committee Agra
Share News

 

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद ।  आज कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पिनाहट ब्लॉक के जोधा पुरा गांव मैं उस गरीब महिला व उसके परिवार से मुलाकात की जिसने 2 दिन पूर्व शौच जाने के दौरान बच्चे को जन्म दिया और महिला घटनास्थल पर ही बेहोश हो गई बच्चे को जानवर उठाकर ले गए यह बहुत ही गंभीर घटना है जहां एक तरफ सरकार यह दावा कर रही है कि खुले में शौच मुक्त उत्तर प्रदेश कर दिया है हर घर में शौचालय बना दिया है ।

Congress Committee Agra

वही जोधा पुरा गांव में अभी भी 70 परसेंट घरों में शौचालय नहीं है पीड़ित महिला से जब कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने बात की तो उसने स्पष्ट रूप से बताया कि शौचालय बनाने के लिए अधिकारी पहले पैसा लेते हैं परंतु आज राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जी द्वारा उस महिला के लिए खेद व्यक्त करते हुए जब ट्यूट किया गया तो अधिकारी जागे और

Agra News

आनन-फानन में उल्टा सीधा शौचालय बनाया जब पीड़ित परिवार के लोगों ने उस शौचालय के गड्ढे को प्रॉपर रूप से बनाने की बात कही तो ठेकेदार ने कहा कि गड्ढा आप खुद खोज लीजिए यह बहुत ही शर्मनाक बात है कांग्रेस पार्टी इस महिला की लड़ाई लड़ेगी अगर सरकार इस महिला के यहां शौचालय बनाने में असफल होती है तो कांग्रेस पार्टी शौचालय का निर्माण कराएगी प्रतिनिधिमंडल में उत्तर प्रदेश के सचिव अमित सिंह प्रदेश सचिव मुकेश धनगर जिला अध्यक्ष मनोज दीक्षित शानू खान आज पदाधिकारियों ने उसके घर पर जाकर मुलाकात की और उसे भरोसा दिलाया कि हम और कांग्रेस पार्टी आपके साथ है ।

Trending News