Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: मुख्य मार्ग पर जलभराव को लेकर अनशन कर रहे ग्रामीणों से मिलने पहुँचे कमिश्नर आगरा

जनवाद टाइम्स 13 March 2021
Agra News: मुख्य मार्ग पर जलभराव को लेकर अनशन कर रहे ग्रामीणों से मिलने पहुँचे कमिश्नर आगरा
Share News
       

Agra News: मुख्य मार्ग पर जलभराव को लेकर अनशन कर रहे ग्रामीणों से मिलने पहुँचे कमिश्नर आगरा

संवाददाता सुशील चंद्रा
थाना बाह क्षेत्र के बाह बिजौली मुख्य मार्ग पर वर्षों से चली आ रही जलभराव की समस्या को लेकर पिछले सात दिनों से ग्रामीणों द्वारा धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल की जा रही है।यह मार्ग 50 गाँवों को मुख्यालय से जोड़ता है लेकिन पिछले कुछ सालों से यह मार्ग तालाब में तब्दील हो चुका है जिससे बाह मुख्यालय तक आने जाने वाले लोगों को इस तालाब में होकर निकलना पड़ता है जिसमें कई बार तो ग्रामीण चोटिल तक हो जाते हैं।

IMG 20210313 144628

स्कूल आने जाने वाले बच्चों को भी मजबूरी में इसी तालाब की शक्ल ले चुके मार्ग से ही गुजरना पड़ता है।इस मुख्य मार्ग पर जलभराव को लेकर पहले भी ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया था तब अधिकारियों के आश्वासन पर धरना खत्म कर दिया गया लेकिन जलभराव की समस्या दूर नहीं हुई।ग्रामीणों द्वारा पंचायत चुनाव के नजदीक आते ही पुनःधरना प्रदर्शन चालू कर दिया गया।पिछले सात दिनों से चल रहे धरना प्रदर्शन को तीन दिन पहले भूख हड़ताल में बदल दिया गया है।भूख हड़ताल पर बैठी महिलाओं की मांग है कि जब तक जलभराव का स्थायी समाधान नहीं होगा तब तक वे भूख हड़ताल खत्म नहीं करेंगी।वहीं भूख हड़ताल पर बैठी कांग्रेस की निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्रीमती मनोज दीक्षित ने इस जलभराव के लिए यहाँ के जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदार ठहराया।उन्होंने कहा कि बाह क्षेत्र के जनप्रतिनिधि चुनाव के समय बड़े बड़े वादे करते हैं लेकिन चुनाव के बाद क्षेत्र की जनता को भूल जाते हैं। यह जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे लोगों से मिलें और उनकी समस्या का निस्तारण कराएं।धरना कर्मी बाह दौरे पर आए कमिश्नर से मिलने थाना बाह पहुँचे और उन्हें जलभराव की समस्या बतायी।

Agra News: मुख्य मार्ग पर जलभराव को लेकर अनशन कर रहे ग्रामीणों से मिलने पहुँचे कमिश्नर आगरा

कमिश्नर आगरा अमित कुमार गुप्ता ने धरना स्थल पर जाकर मार्ग की स्थिति को देखा और ग्रामीणों को उच्च अधिकारियों से बात कर समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया लेकिन भूख हड़ताल और धरना प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने समस्या का निस्तारण न होने तक धरना स्थल से न हटने की बात कही है।

Post navigation

Previous: Ambedkernager News: एक दिन की थानाध्यक्ष बनीं अन्तिमा मौर्य।
Next: Agra News: हीरोइन बनने जा रही सगी बहनों को पुलिस ने किया बरामद

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.