Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News : मुख्यमंत्री की महत्वकांक्षी योजना स्कूल चलो अभियान का प्रदेश भर में किया गया शुभारम्भ

जनवाद टाइम्स 2 April 2023
Agra News : मुख्यमंत्री की महत्वकांक्षी योजना स्कूल चलो अभियान का प्रदेश भर में किया गया शुभारम्भ
Share News
       

संवाददाता प्रताप सिंह

आगरा में आज विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का शुभारम्भ मा0 कैबिनेट मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य व मा0 राज्य मंत्री श्री संजय गंगवार एवं मा0 विधायक श्री पुरुषोत्तम खण्डेलवाल द्वारा कम्पोजिट विद्यालय स्थित न्यू आगरा में मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर किया गया। साथ ही स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत स्कूली छात्रों की रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

IMG 20230402 WA0026
विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लोकभवन, लखनऊ से हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया, जिसका लाइव प्रसारण लोहिया कलाभवन में मा0 जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं लाभार्थियों द्वारा देखा गया। इस अवसर पर मा0 कैबिनेट मंत्री ऊर्जा एवं नगर विकास/जनपद प्रभारी मंत्री श्री ए0के0 शर्मा द्वारा वर्चुअल जुड़कर कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सम्बोधन किया गया।
मा0 मंत्री ऊर्जा एवं नगर विकास/जनपद प्रभारी मंत्री जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज उ0प्र0 सरकार के नेतृत्व में बच्चो का भविष्य संभालने का कार्य किया जा रहा है। हम सभी जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण संकल्प ले कि हम सभी लोग गांव-गांव जाकर लोगो को जागरूक करेंगे कि अपने बच्चां का नामांकन करायें तथा उन्हें स्कूल भेजें, एक भी बच्चा शिक्षा से बंचित न रहे, सभी को शिक्षा मिले। मा0 मंत्री जी ने जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि विकास खण्ड स्तर पर नोडल अधिकारी बनाकर इस अभियान को सफल बनायें। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत मा0 मंत्री जी ने कहा कि हम सबको साफ सफाई पर विशेष ध्यान देकर इसे सफल बनाना है।
मा0 कैबिनेट मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने कहा कि उ0प्र0 सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अन्तर्गत कोई भी बेटी शिक्षा से वंचित न रहे, हम सबकी जिम्मेदारी है कि बेटा बेटी को अवश्य स्कूल में भेजें। शिक्षा ही भविष्य सवंरने का एक मात्र उपाय है, शिक्षा से ही गांव, जनपद, प्रदेश व देश का नाम रोशन होगा और देश आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि उ0प्र0 सरकार द्वारा स्कूलों का कायाकल्प योजना के अन्तर्गत स्कूलों की व्यवस्था बदली है। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर सुधार हुआ है। शिक्षको की भर्ती गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से की गयी है। साथ ही उन्होंने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत जनपद के अधिकारियों से समस्त ग्राम पंचायतों एवं नगर पंचायतों एवं शहरी क्षेत्रों में नियमित साफ सफाई व दवाई का छिड़काव तथा किसी भी स्थान पर जल भराव न होने के निर्देश दिये। उक्त के पश्चात् मा0 जनप्रतिनिधियों द्वारा स्कूली छात्रों को निःशुल्क पुस्तके वितरण की गयी।

Agra News : मुख्यमंत्री की महत्वकांक्षी योजना स्कूल चलो अभियान का प्रदेश भर में किया गया शुभारम्भ
इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय श्री नवनीत चहल, मुख्य विकास अधिकारी श्री ए0 मनिकन्डन, जिला समन्वयक श्री कुलदीप तिवारी तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री विरेन्द्र शर्मा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News: मंत्रोच्चारण के बीच पुष्टाहार उत्पादन केंद्र का लोकार्पण
Next: Bihar News–शांति कला और ज्ञान का महासंगम वैशाली महोत्सव

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.