Agra News: सड़क किनारे बेहोश पड़े युवक को चीता पुलिस ने कराया स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती

IMG-20210624-WA0098
Share News

संवाददाता सुशील चन्द्रा
बाह: कोतवाली क्षेत्र के बाह आगरा स्टेट हाईवे पर भदावर विद्या मंदिर डिग्री कॉलेज के पास दोपहर को एक युवक सड़क किनारे बेहोश पड़ा हुआ था जिसकी सूचना किसी राहगीर ने चीता पुलिस को दी।चीता पुलिस ने बेहोश पड़े युवक को बाह स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद युवक को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

IMG 20210624 WA0098

प्राप्त जानकारी के अनुसार अंकित पुत्र स्वर्गीय राम सिंह उम्र करीब 25 वर्ष निवासी फतेहपुरा जैतपुर कलां गुरुवार दोपहर गांव से जयपुर जाने के लिए निकला था लेकिन जयपुर पहुंचने से पहले ही युवक को डग्गेमार बस चालक परिचालक बेहोशी की हालत में कस्बा के भदावर डिग्री कॉलेज के पास गाड़ी से उतारकर पटक गए।

IMG 20210624 WA0101 IMG 20210624 WA0099

युवक को बेहोश पड़े देख किसी राहगीर ने चीता पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे चीताकर्मी अनिल पाल और अवधेश ने बेहोश युवक को बाह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। युवक के बैग को चेक करने पर डग्गामार बस का टिकट,भाँग के मुनक्का और एक सौ पिचहत्तर रुपये मिले।

Trending News