Agra News: ग्रामीण क्षेत्रों में सीएचसी की टीमों ने की जाँच, दो मिले संक्रमित

IMG-20210428-WA0047
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह: गाँवों में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बाद गावँ गावँ जाँच अभियान चलाया जा रहा है।ग्रामीणों में कोरोना संक्रमित निकलने के बाद बाह सीएचसी के अधीक्षक जितेंद्र वर्मा द्वारा टीम गठित कर शुक्रवार से गाँवों में संक्रमितों को चिन्हित करने का अभियान चलाया जा रहा है

IMG 20210428 WA0047

जिसमें शनिवार को क्षेत्र के नगूपुरा गावँ में 13,नगरिया में 8,गोपाल पुरा में 14 ,नरहोली पुरा में 19,फरेरी में 13,होलीपुरा में 11, बिजकौली में 19 और पुरा भजन लाल में 11 लोगों के सैम्पल लिए जिसमें 1 नरहोली पुरा व 1 बिजकौली गावँ में कोरोना संक्रमित मिला है।

IMG 20210428 WA0047

अधीक्षक जितेंद्र वर्मा ने बताया कि शनिवार को की गई 108 लोगों की जाँच में 2 लोग संक्रमित मिले हैं जिन्हें घर पर ही आइसोलेट किया गया है।

You may have missed