Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: मामूली विवाद को लेकर भाई ने की छोटे भाई और उसकी पत्नी के साथ मारपीट

जनवाद टाइम्स 13 July 2021
WhatsApp Image 2021-07-13 at 4.48.26 PM
Share News
       

WhatsApp Image 2021 07 13 at 4.48.26 PMबाह: थाना बसौनी क्षेत्र के गोपीपुरा गांव में मामूली बात को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी और छोटे भाई के साथ जमकर मारपीट की जिससे दोनों पति- पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को बाह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बासौनी क्षेत्र के गोपीपुरा गांव में मंगलवार दोपहर बेबी पत्नी हरिओम का उसके जेठ के लड़के जीतेंद्र पुत्र रामरतन से भैंस को लेकर विवाद हो गया। बेबी के अनुसार उसका जेठ का लड़का अपनी भैंस को खुला लेकर उसके दरवाजे से होकर जा रहा था जिस पर भैंस बिदक गई और उसने उसकी पड़िया को मार मार कर घायल कर दिया। जब उसने अपने भतीजे जिंतेंद्र से भैंस को पकड़ कर ले जाने के लिए कहा तो वह उसके साथ गाली-गलौज करने लगा और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करने लगा।झगड़ा होते देख उसका पिता रामरतन पुत्र निवाजी लाल,माँ कैला देवी व भाई कृष्णा भी आ गए।इन लोगों ने उसके साथ लात घूंसों से जमकर मारपीट की।चीख पुकार सुनकर बचाने आए उसके पति हरिओम को भी उक्त लोगों ने जमीन पर गिरकर जमकर पीटा। जिससे दोनों पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना उन्होंने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल पति पत्नी को बाह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने एक आरोपी राम रतन पुत्र निवाजी लाल को गिरफ्तार कर लिया बाकी अभियुक्तों की पुलिस तलाश कर रही थी।

Post navigation

Previous: Bihar news गन्ना उत्पादक किसान महासभा और किसान महासभा के संयुक्त बैठक में गन्ना व धान के बर्बाद फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर कृषि कार्यलयों पर 26 जुलाई को प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया
Next: Agra News: बिजली संकट को लेकर लोगों ने दिखायाआक्रोश

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260620-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0003
  • Breaking News
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh

लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026

Latest News

  • Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
  • लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ
  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.