Agra News: मगरमच्छ से पिता की जान बचाने पर राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय बाल पुरुस्कार

Agra News: Boy receives National Children's Award from the President for saving his father's life from a crocodile.
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा

बाह। बासौनी के झरनापुरा निवासी वीरभान के नौ साल के पुत्र अजय राज को उनकी बहादुरी के लिए शुक्रवार को दिल्ली में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल वीर पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। उसकी बहादुरी को मिले सम्मान से पूरा परिवार गर्व महसूस कर रहा है।

Agra News: Boy receives National Children's Award from the President for saving his father's life from a crocodile.
बता दें कि 25 जुलाई को चंबल नदी के किनारे अजय राज अपने पिता के साथ बकरियां चराने गया था। बकरियों को नदी में पानी पिलाते समय वीरभान के पैर को मगरमच्छ ने पकड़ लिया था और खींचकर गहरे पानी मे ले जाने लगा था तभी अजय राज ने बहादुरी दिखाते हुए लाठी से मगरमच्छ के सिर पर वार करना शरू कर दिया और तब तक लाठियां बरसाता रहा जब तक कि मगरमच्छ से अपने पिता को नही छुड़ा लिया।

Agra News: Boy receives National Children's Award from the President for saving his father's life from a crocodile.पिता वीरभान ने बताया कि उसके बेटे ने उसकी जान बचाकर उसे नई जिंदगी दी है। उसकी बहादुरी पर राष्ट्रपति के हाथों मिला सम्मान देश के दूसरे बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।

Trending News