Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra news :आगरा: क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सी.एफ. एंड्रूज स्कूल में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

जनवाद टाइम्स 27 December 2025
IMG-20251224-WA0509
Share News
       

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सी.एफ. एंड्रूज स्कूल, बल्केश्वर में एक भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रभु यीशु मसीह के प्रेम, सेवा, त्याग और शांति के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के सीएमडी डॉ. गिरधर शर्मा, प्राचार्या श्रीमती रूचि तनवर एवं मुनेश अग्रवाल द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया।

IMG 20251224 WA0509

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने क्रिसमस कैरोल, समूह गायन, नृत्य एवं प्रभु यीशु मसीह के जीवन पर आधारित प्रेरणादायक प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। विशेष रूप से समूह गायन ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे पूरे वातावरण में उत्साह और उल्लास देखने को मिला। सेन्टा क्लॉज की उपस्थिति बच्चों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

विद्यालय के सीएमडी डॉ. गिरधर शर्मा ने कहा कि “क्रिसमस प्रेम, सेवा, त्याग और शांति का पर्व है। प्रभु यीशु मसीह का जीवन हमें मानवता की सेवा और दूसरों की सहायता से सच्ची खुशी प्राप्त करने की प्रेरणा देता है।”
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पुरस्कार भी वितरित किए गए, जिससे उनके चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास झलकता नजर आया।

कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्या रूचि तनवर ने सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएँ देते हुए प्रेम, भाईचारे और सद्भाव को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।
इस सफल आयोजन में बलप्रीत कौर, मंथन श्रीवास्तव, देशदीप शर्मा, वंदना झा, प्रदीप, किरण, प्रिन्सी, सोनी, प्रियंका, शिवानी, कायरा, वाणी, संजोली, छवि एवं शिवांगी सहित विद्यालय परिवार का विशेष योगदान रहा।

Post navigation

Previous: Agra news : गोस्वामी समाज सेवा समिति आगरा द्वारा संगठन विस्तार, शिवदत्त गोस्वामी बने बाह तहसील अध्यक्ष
Next: Agra News: मगरमच्छ से पिता की जान बचाने पर राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय बाल पुरुस्कार

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 11.24.08 AM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260608-WA0160(1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक

जनवाद टाइम्स इटावा 8 June 2026
IMG-20260608-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 8 June 2026
IMG-20260608-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 8 June 2026

Latest News

  • Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह
  • Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक
  • Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार
  • Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी
  • Bihar News: अधिनायक लिपिक भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराई जाएगी : जिला पदाधिकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.