Agra News: भाजपाइयों ने बांटे वृद्धाश्रम में फल एवं मास्क

IMG-20210530-WA0042
Share News

आगरा संवाददाता

आगरा: भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा सेवा ही संगठन के माध्यम से समूचे प्रदेश में तरह तरह के सेवा कार्यों के माध्यम से कार्यक्रम किये जा रहे हैं। इसी के निमित्त भारतीय जनता पार्टी महानगर आगरा द्वारा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन जी के नेतृत्व में शिवाजी मण्डल वार्ड नं 09 घास की मंडी में भाजपा नेताओं ने माँ अन्नपूर्णा वृद्धाश्रम में फल, मास्क वितरण का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री यादवेन्द्र प्रताप जी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं विशिष्ट अतिथि श्री हेमन्त भोजवानी जी महानगर उपाध्यक्ष रहे। इस दौरान भाजपा नेताओं ने वृद्धाश्रम के संस्थापक सदस्य श्री पुखराज कुलश्रेष्ठ जी को सामग्री भेंट की और कहा कि जिस प्रकार हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री और माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी देश और प्रदेश की जनता को अपना परिवार मानकर उनके लिए इस कष्टदायी समय में भी हर सम्भव मदद कर रहे हैं उसी के निमित्त उनकी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता भी अपने अपने छेत्र की जनता को सेवा कार्यों के माध्यम से लाभ पहुंचाएंगे। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर उपाध्यक्ष इंजी राहुल आर्य ने बताया कि वार्ड न 09 के अध्यक्ष मोहित पाण्डेय द्वारा छेत्र के विकास और छेत्रिय जनता के लिए दिन रात प्रयासरत हैं। कार्यक्रम के संयोजक वार्ड अध्यक्ष मोहित पाण्डेय रहे जिनके नेतृत्व में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री जाहिद वारसी, सतीश माहौर, रोहित आर्य, इब्राहिम उस्मानी,वरुण लालवानी, नितिन, गौरव गोस्वामी , शुभम कुलश्रेष्ठ मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

You may have missed