Agra News: भाजपा युवा मोर्चा एवं किसान मोर्चा ने पंजाब मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन
संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज
बाह: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे पर सुरक्षा व्यवस्था में हुई बड़ी चूक पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में उबाल देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी चूक का जिम्मेदार पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को माना है।

उसे लेकर भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कस्बा के मुख्य चौराहे पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला फूंक कांग्रेस पार्टी के विरोध में नारेबाजी की। पुतला दहन करने के बाद भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला मंत्री सोनू सैंथिया ने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ साजिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी उनके अपमान का बदला हर कीमत पर पंजाब की जनता चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में देगी।

पुतला दहन करने वालों में प्रदीप चौहान जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा, रामबरन कुशवाह मण्डल अध्यक्ष,राहुल बोहरे ,वीरपाल सिंह, बाल किशन मिश्रा ,आकाश गुप्ता, जितेंद्र पहलवान ,राम निधि शर्मा, गोपाल गुप्ता, अजय ठाकुर, योगेश सविता आदि रहे।