Agra News: दस्यु सुंदरी पूर्व सांसद फूलन देवी का मनाया जन्मोत्सव

IMG_20210810_224540
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: बाह क्षेत्र के अंतर्गत बिजौली गावँ में निषाद समाज के पूर्व जिलापंचायत सदस्य कलियान सिंह के निज निवास पर दस्यु सुंदरी व पूर्व सांसद फूलन देवी का जन्मोत्सव मनाया गया। भारत की सशक्त नारी पूर्व सांसद समाजवादी पार्टी स्वर्गीय फूलन देवी निषाद का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

IMG 20210810 224540

समाजवादी पार्टी नेता व पूर्व जिलापंचायत सदस्य कलियान सिंह निषाद ने वीरांगना फूलन देवी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए निषाद समाज के लोगों से एकजुटता बनाने की अपील करने के साथ ही फूलन देवी के विचारों को आत्मसात करने का अह्वान किया।कलियान सिंह निषाद ने कहा कि फूलन देवी एक ऐसी महिला थी जो अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद रखती थीं।

Agra News: दस्यु सुंदरी पूर्व सांसद फूलन देवी का मनाया जन्मोत्सव

निषाद समाज के लोगों को विभिन्न दलों द्वारा उनके हक से वंचित किया जा रहा है।इसलिए अब समय आ चुका है कि समाज एकजुट हो जाय।इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य कलियान सिंह निषाद, पूर्व ब्लाक प्रमुख दिलीप कुमार वर्मा, पूर्व सरपंच श्री चंद्र, ठाकुर बिहारी भदौरिया, पंडित वेद प्रकाश शर्मा, हरि सिंह बघेल, डॉक्टर रामस्वरूप कश्यप, सतपाल गुर्जर, जगदीश प्रजापति,हाकिम सिंह निषाद, बनवारीलाल, रामजीलाल, कौशल, बाल्मीकि निषाद, बहादुर सिंह निषाद, गंगाराम, अनिल कुमार, दरिमान सिंह, ठेकेदार आदि लोग उपस्थित रहे।

Trending News