Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News : बाह के पोस्ट ऑफिस में आधार कार्ड बनाने के एवज में की जा रही है अवैध बसूली

जनवाद टाइम्स 24 August 2020
Bah Agra Post office
Share News
       

संवाददाता सुशील चंद्र । आगरा जिला के क़स्बा बाह में स्थित डाकखाने में इन दिनों जमकर अवैध बसूली की बात लोगों द्वारा कही जा रही है।डाकघर आने वाले ग्रामीणों का कहना है कि डाकखाने में आधार कार्ड बना रहे कर्मचारी आधार बनाने के एवज में 300 से 500 रुपए माँगते हैं।

Bah Agra Post office

रुपए न देने वाले का आधार नहीं बनाते उसे बहाने बनाकर टहलाते रहते हैं।लोगों का कहना है कि डाकघर में आधार कार्ड बना रहे कर्मचारियों की क़स्बा में खुले हुए जनसेवा केंद्रों से सांठगांठ है जनसेवा केंद्र वाले ही ग्राहकों से सेटिंग कर कोड वर्ड देकर डाकखाने में भेजते हैं ।

Bah  Agra Post office

डाकखाने में आधार कार्ड बना रहे कर्मचारी उस कोडवर्ड को देखकर ही आधार कार्ड बनाते हैं जिनके पास जनसेवा केन्द्र का कोडवर्ड नहीं होता है उसे ये लोग बहाने बनाकर भगा देते हैं।क्यारी गावँ से आये जितेंद्र यादव का कहना था कि वह पिछले कई दिनों से आधार कार्ड बनवाने के लिए डाकखाने में आ रहे हैं लेकिन ये लोग हर बार एक नया बहाना बनाकर आधार कार्ड बनाने से इनकार कर देते हैं।वहीं पारना गावँ से आई पार्वती देवी का कहना था कि उन्हें अपना आधार कार्ड अपडेट कराना है क्योंकि राशन लेने जाती हैं तो इनका बायोमेट्रिक नहीं हो पाता है ।जिसके कारण इन्हें राशन नहीं मिल पा रहा है इसलिए आधार कार्ड अपडेट कराने आयी हूँ ।पार्वती देवी का कहना था कि आधार कार्ड अपडेट कराने के एवज में वे कई बार रुपये भी दे चुकी हैं लेकिन आधार कार्ड सही नही किया जा रहा है।

डाकघर आये लोगों का कहना था कि आधार कार्ड के नाम पर क़स्बा की कैनरा बैंक,आर्यावर्त बैंक और स्टेट बैंक में भी आधार कार्ड बना रहे कर्मचारी लोगों से जमकर रुपये बसूल रहे हैं।ग्रामीणों ने मीडिया के माध्यम से अपनी समस्या अधिकारियों तक पहुंचाने की बात कही है जिससे आधार कार्ड बसूली की समस्या का समाधान हो सके।

Post navigation

Previous: Ambedkar Nagar : जहांगीरगंज मध्य द्वितीय से भावी प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य अभय सिंह मोनू 
Next: Vaishali : इंटर के फार्म भरने के लिए छात्रों की भीड़

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.