Agra News: बिना मास्क पाए जाने पर बाह पुलिस ने चार दुकानदारों सहित दर्जनों लोगों के किए चालान

IMG-20210420-WA0032
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह: कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बाद सरकार इससे निपटने के लिए हर सम्भव उपाय कर रही है बाबजूद इसके लोग सावधानी बरतने में लापरवाही करते नजर आ रहे हैं।जिलाधिकारी पी एन सिंह द्वारा पिछले दिनों व्यापारियों के लिए दुकान पर मास्क पहनकर बैठना अनिवार्य कर दिया गया था और बुजुर्गों से अपील की थी कि वे दुकान पर न बैठें और बहुत जरूरी हो तब ही घर से बाहर निकलें लेकिन जिलाधिकारी महोदय के आदेश को कस्बा बाह के कुछ दुकानदार पालन करते नहीं दिख रहे हैं।

IMG 20210420 WA0032

मंगलवार शाम थाना प्रभारी बाह विनोद पवार के नेतृत्व में थाना पुलिस ने सदर बाजार में मास्क चैकिंग अभियान चलाया जिसमें कस्बा के चार दुकानदार बिना मास्क के दुकान पर बैठे मिले।पुलिस द्वारा चारों के कोविड चालान कर जुर्माना वसूला गया।साथ ही थाना प्रभारी ने सभी दुकानदारों से दुकान पर मास्क लगाकर ही बैठने की अपील की।

IMG 20210420 123459

इससे पहले सुबह थाना पुलिस द्वारा कस्बा में बैंक, ए टी एम व चौराहे पर मास्क चैकिंग करते हुए 42 लोगों के कोविड चालान व 36 ई चालान करने के साथ सात हजार तीन सौ रुपए जुर्माना भी बसूला।

You may have missed