Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: बाह विधानसभा की तीनों ब्लाक प्रमुख सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी हुए निर्विरोध निर्वाचित

जनवाद टाइम्स 8 July 2021
IMG_20210708_190446
Share News
       

बाह/जैतपुर/पिनाहट।बाह विधानसभा क्षेत्र की तीन ब्लॉकों बाह, जैतपुर और पिनाहट में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया । तीनों ब्लाकों के प्रत्याशियों के सामने किसी भी प्रतिद्वंदी प्रत्याशी ने कोई पर्चा दाखिल नहीं किया।जिससे तीनों प्रत्याशी निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख हो गए।

IMG 20210708 190446

बाह से निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह चौहान

जानकारी के अनुसार बाह तहसील विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक पिनाहट ,बाह ,जैतपुर क्षेत्र के ब्लाक प्रमुख प्रत्याशियों ने गुरुवार को दोपहर ब्लॉक कार्यालय परिसर में पहुंच कर अपना नामांकन दाखिल किया। जहां तीनों ब्लाकों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के सामने कोई भी प्रतिद्वंदी नामांकन करने के लिए नहीं पहुंचा जिससे विधानसभा बाह की तीनो ब्लॉकों के प्रत्याशियों की निर्विरोध निर्वाचित हो गए।

IMG 20210708 WA0052

जैतपुर से निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख राधा वर्मा

पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र से भाजपा समर्थित प्रत्याशी सत्यवीर सिंह भदौरिया, बाह ब्लॉक से लाल सिंह चौहान एवं जैतपुर ब्लॉक क्षेत्र से राधा वर्मा ने ब्लाक प्रमुख पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने के दौरान क्षेत्रीय विधायक रानी पक्षालिका सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा अरिदमन सिंह, एवं फतेहाबाद विधायक जितेंद्र वर्मा मौजूद रहे।

IMG 20210708 WA0123

पिनाहट से निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख सत्यवीर सिंह भदौरिया

तीनों प्रत्याशियों के निर्विरोध विजई घोषित होने से भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी। समर्थकों ने प्रत्याशियों को फूल मालाओं के साथ स्वागत सम्मान किया तो वही प्रत्याशी समर्थकों के साथ विक्ट्री चिन्ह दिखाते नजर आए। वही तीनों ब्लॉक परिसर में नामांकन के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स मौजूद रहा।

Post navigation

Previous: Etawah News: जसवंतनगर ब्लॉक प्रमुख बहू बनेगी या फिर सास, कल नामांकन वापसी के बाद होगा तय।
Next: मेरठ न्यूज़: Covid-19 वैक्सीनेशन का कैंप लगाया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260620-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0003
  • Breaking News
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh

लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026

Latest News

  • Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
  • लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ
  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.