Agra News : मकान में घुसा बालू से भरा अनियंत्रित ट्रक,मलबे में दबकर बृद्ध हुआ घायल

IMG_20220125_185939
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

पिनाहट: थाना बसई अरेला क्षेत्र के अंतर्गत बाह आगरा स्टेट हाईवे मार्ग पर अरनोटा की ओर से बाह की तरफ जा रहा बालू से भरा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित ट्रक विद्युत पोल तोड़ते हुए मकान में जा घुसा जिससे दो दुकान और मकान ध्वस्त होकर मलबे में तब्दील हो गया। मकान के अंदर चारपाई पर सो रहा बृद्ध मलबे में दब गया। हादसे की सूचना पर चीख-पुकार मच गई ।

Agra News : मकान में घुसा बालू से भरा अनियंत्रित ट्रक,मलबे में दबकर बृद्ध हुआ घायल

सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए, पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मलबे में दबे वृद्ध को निकालकर गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट में भर्ती कराया जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया ।

Agra News : मकान में घुसा बालू से भरा अनियंत्रित ट्रक,मलबे में दबकर बृद्ध हुआ घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सोमवार देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे की है जब अरनोटा की ओर से बाह की तरफ जा रहा तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित ट्रक विद्युत पोल तोड़ते हुए स्थानीय निवासी राजन सिंह के मकान में जा घुसा जिससे मकान व दुकान ध्वस्त होकर मलबे में तब्दील हो गया। मकान के अंदर चारपाई पर सो रहे राजन के 60 वर्षीय पिता रामबरन मलबे में दब गये। चीख पुकार की आवाज सुन आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए।

 

Agra News : मकान में घुसा बालू से भरा अनियंत्रित ट्रक,मलबे में दबकर बृद्ध हुआ घायल

घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई । पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मलबे में दबे बुजुर्ग को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट में भर्ती कराया जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर आगरा रेफर कर दिया गया।

You may have missed