Agra News: जलस्तर घटने के बाद गांव लौट कर तबाही देखकर ग्रामीणों की छलक रही आंखे, जलस्तर घटकर हुआ 119 मीटर
संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज
बाह: शुक्रवार को चंबल नदी का जलस्तर 3 मीटर और घटकर 119 मीटर हो गया है। बीहड से जुडे कच्चे रास्ते भी साफ होने लगे है।हालांकि दलदल हटने में अभी वक्त लगेगा। बाढ के दौरान बीहड के टीले पर तंबू तानकर रहने वाले उमरैठापुरा, गोहरा,गुढा, झरनापुरा, क्योरी, बीच का पुरा, रेहा, डगौरा, कछियारा, पुराशिवलाल, पुराडाल , भगवानपुरा आदि गांवों के लोग अपने घरों को बापस लौटने लगे है।

गांव लौट रहे परिवार मलवे में दबे सामान, झोपडियों , मकान आदि की सफाई में जुट गये है। गांवों में लगे अधिकांश हैण्डपम्प खराब हो गये है। पीने के पानी की समस्या बनी हुई है। बाढ़ के दौरान 10 गांवों की कटी बिजली जुड नही सकी है। भगवानपुरा के राजवीर, मिहीलाल,विद्याराम,राजेश,राजू आदि ने बताया कि झोंपडियों के मलवे में घर के सामान के अलावा चारा मशीन आदि तक दब गई है।

मिट्टी हटाकर सफाई करने पर अनाज , खाने पीने का सामान नष्ट हो गया है। उमरैठापुरा के सियाराम, कलियान सिंह, हाकिम सिंह, मलखान सिंह, भजनलाल, कप्तान सिंह आदि ने बताया कि घर क्षतिग्रस्त हो गये है।