Agra News: मौसम साफ होने के बाद टीकाकरण के लिए उमड़ी भीड़

Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: कस्बा क्षेत्र में पिछले 4 दिनों से हो रही रिमझिम बारिश के बंद होने के बाद आज मौसम साफ रहा। मौसम साफ होने पर स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण कराने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा जिसके चलते स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना गाइड लाइन की धज्जियां उड़ती रही। लोग पहले टीका लगवाने को लेकर एक दूसरे के ऊपर चढ़े हुए नजर आए। भीड़ के चलते परिसर में धक्का-मुक्की होती रही।

 

Agra News: मौसम साफ होने के बाद टीकाकरण के लिए उमड़ी भीड़शनिवार को कुल 498 लोगों का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण कराने से पहले जुकाम, खांसी, बुखार वाले मरीजों का कोरोना टेस्ट किया गया जिसमें 139 लोगों का परीक्षण किया गया जिसमें कोई भी संक्रमित नहीं मिला।

 

Agra News: मौसम साफ होने के बाद टीकाकरण के लिए उमड़ी भीड़शनिवार को बाह के स्वास्थ्य केंद्र पर 18 वर्ष से ऊपर के 206 लोगों ने टीकाकरण कराया जबकि 45 वर्ष से ऊपर की 91 लोगों ने वैक्सीन लगवाई जबकि 60 वर्ष से ऊपर के 41 लोगों ने टीकाकरण कराया। वही बटेश्वर स्वास्थ्य केंद्र पर 18 वर्ष से ऊपर के 140 लोगों ने टीकाकरण कराया जबकि 45 वर्ष से ऊपर के 20 लोगों ने टीकाकरण कराया।बाह स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक जितेंद्र वर्मा ने बताया कि शनिवार को मौसम साफ होने के चलते टीकाकरण के कराने के लिए लोगों की काफी भीड़ रही।

Trending News