Agra News: चोरी करने आए युवक ने घिरने पर की आत्महत्या

Agra News: चोरी करने आए युवक ने घिरने पर की आत्महत्या
Share News

संवाद जनवाद टाईम्स न्यूज

बाह: बुधवार अल सुबह बिजकौली निवासी राजू पुत्र हीरालाल के घर मे सभी परिवार के लोग गहरी नींद में सो रहे थे तभी अज्ञात चोर उनके घर मे घुस आया। खट -पट की आवाज होने पर गृहस्वामी की आंख खुल गयी उन्होंने घर के अंदर अज्ञात व्यक्ति को देखकर शोर मचाना शरू कर दिया। शोर शराबा होने पर चोर ने भागने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नही हुआ तो उसने अपने को एक कमरे में अंदर बंद कर लिया।Agra News: चोरी करने आए युवक ने घिरने पर की आत्महत्या

जिस पर गृहस्वामी ने डायल 112 को फोन कर घर मे चोर के घुसे होने की सूचना दी। सूचना पर पीआरवी के साथ चौकी प्रभारी बटेश्वर पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कमरे के अंदर घुसे अज्ञात चोर को बाहर निकलने के लिए आवाज दीं लेकिन कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर दरवाजे को तोड़ दिया। दरवाजा टूटने पर अंदर घुसा अज्ञात चोर कमरे में लगे एंगल पर गमछे से फाँसी के फंदे पर झूल रहा था।

Agra News: चोरी करने आए युवक ने घिरने पर की आत्महत्यापुलिसकर्मियों ने उसे फंदे से उतारकर सीएचसी में भर्ती कराया जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

Trending News