Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: खेत में मजदूरी करने गयी महिला के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म

जनवाद टाइम्स 13 July 2021
Agra News: खेत में मजदूरी करने गयी महिला के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म
Share News
       

पिनाहट। पिनाहट कस्बा के एक मोहल्ला निवासी महिला का आरोप है कि 5 दिन पूर्व बासौनी थाना क्षेत्र के गांव उदयपुर खालसा निवासी मनीष पुत्र लटूरी सिंह ने उसे मक्के के खेत में मक्का की बाली तुड़वाने के लिए मजदूरी कार्य करने के लिए बुलाया था। जिस पर वह अपने ही मोहल्ले की एक महिला मजदूर के साथ गांव उदयपुर खालसा निवासी लटूरी के साथ मक्के के खेत पर पहुंची जहाँ पहले से मौजूद बृजमोहन उर्फ करूआ पुत्र अमीरी सिंह, सतीश पुत्र अमीरी सिंह, पंकज पुत्र रामजीलाल, जितेंद्र पुत्र अतर सिंह, मिले सभी लोग मुझे जबरदस्ती खेत के अंदर खींच ले गए।

Agra News: खेत में मजदूरी करने गयी महिला के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म

बृजमोहन और पंकज ने खेत में पटक कर जबरदस्ती सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जितेंद्र ने हाथ पकड़ लिए मनीष और सतीश ने महिला साथी मजदूर को पकड़ कर मुंह बंद कर लिया। सतीश ने तमंचा तान लिया और शिकायत करने पर जाति सूचक गालियां देते हुए बच्चों सहित जान से मारने की धमकी दी। दबंगों के डर से भयभीत महिलाएं अपने घर चली गई परिजनों को मामले से अवगत कराया जिस पर परिजन पीड़ित महिला को लेकर थाना बासौनी पहुंचे। सोमवार की रात को पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए पांचों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म मामले की संगीन धाराओं सहित मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

सूत्रों के मुताबिक चुनावी रंजिश से संबंधित है मामला

सूत्रों की माने तो पिछले माह कुछ दिनों पूर्व गांव में प्रधानी के चुनाव की रंजिश के तहत पूर्व प्रधान एवं वर्तमान प्रधान पति सहित 5 लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। जिसमें एक आरोपी को पुलिस गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।

Agra News: खेत में मजदूरी करने गयी महिला के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म

वही चुनावी रंजिश में हारे हुए प्रत्याशी बृजमोहन सहित अन्य लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। जिससे लोगों में चर्चा का विषय है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दोनों दुष्कर्म के मामलों की जांच की जा रही है जो भी सत्यता होगी उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Post navigation

Previous: Agra News : प्रसपा ने की छावनी में मासिक बैठक साथ ही लोगो को सदस्यता ग्रहण कराई
Next: Agra News : सेंट एंथनी जूनियर कॉलेज की छात्राओं को दी गई खेल कूद में छात्रवृति

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.