Agra News: घर के पास खेल रही बच्ची को आवारा सांड ने किया लहूलुहान

Agra News: A stray bull killed a girl playing near the house
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज़

बाह: घर के बाहर खेल रही 5 वर्षीय बच्ची पर आवारा सांड ने हमला कर घायल कर दिया। परिजन आवारा गौवंश के कब्जे से बच्ची को छुड़ा कर सीएचसी लेकर पहुंचे जहां से बच्ची को बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया गया।Agra News: A stray bull killed a girl playing near the house

जानकारी के मुताबिक गुरुवार दोपहर जरार के राजाराम पुरा निवासी सर्वेश कुमार की पुत्री संध्या दोपहर घर के बाहर खेल रही थी तभी एक आवारा गोवंश वहां आ गया और उसने बच्ची पर हमला कर दिया।

Agra News: A stray bull killed a girl playing near the house

घायल बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजन बच्ची को बचाने के लिए दौड़े और उन्होंने आवारा गोवंश के कब्जे से बच्ची को छुड़ाया। वे उसे लहूलुहान अवस्था मे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह लेकर पहुंचे जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को हायर सेंटर आगरा रेफर कर दिया।

Trending News