Agra News: किसान के खेत में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग गेहूं की फसल जलकर राख

IMG_20210405_204827
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह: ब्लाक जैतपुर क्षेत्र के अंतर्गत गांव कांधरपुरा में सोमवार दोपहर किसान के गेहूं के खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई जिससे करीब 3 बीघा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने आग की सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी।

IMG 20210405 204827

सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। किसान ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्लाक जैतपुर क्षेत्र के अंतर्गत कांधरपुरा गांव निवासी रमाकांत शर्मा पुत्र सोनेलाल ने गांव के ही दूसरे किसान से 8 बीघा खेत भेज पर लिया था। ताकि ज्यादा अनाज की पैदावार कर सकें जिससे परिवार का भरण पोषण हो मगर सोमवार को दोपहर अचानक किसान के गेहूं के खेत की फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई।

IMG 20210405 204907

आग की लपटों को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया तत्काल ग्रामीणों ने पुलिस कंट्रोल रूम और अग्निशमन को आग लगने की सूचना दी जिस पर तत्काल मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड के कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से पानी डालकर बमुश्किल आग पर काबू पाया। तब तक आग के कारण किसान की करीब 3 बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं पीड़ित किसान ने शासन प्रशासन से फसल नुकसान का आकलन कर मुआवजे की गुहार लगाई है।

You may have missed