Agra News: चंबल के बीहड़ में लगी भीषण आग

IMG-20210610-WA0070
Share News

संवाददाता सुशील चन्द्रा

पिनाहट: मनसुखपुरा थाना क्षेत्र के गांव कछियारा के पास गुरुवार को अज्ञात कारणों से चंबल के बीहड़ में भीषण आग लग गई। बीहड़ में करीब 1 किलोमीटर एरिया में फैली आग से पेड़ पौधे घास फूस जलकर नष्ट हो गए। आग से जंगली जीव जंतुओं में भगदड़ मच गई। आग की लपटों को उठता देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

IMG 20210610 WA0076 2

ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना फायर कंट्रोल रूम एवं वन कर्मियों को दी ।मौके पर अग्निशमन विभाग के कर्मियों के साथ वन कर्मी भी पहुंच गए लेकिन आग वाले स्थान पर रास्ता नहीं होने के कारण दमकल मौके पर नहीं पहुंच सकी। जिस पर वन कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया।

IMG 20210610 WA0070

कड़ी मशक्कत के बाद वन कर्मियों एवं ग्रामीणों ने देर शाम तक बीहड़ में फैली भीषण आग पर काबू पा लिया। काबू पाने के बाद ग्रामीणों और वन विभाग के कर्मियों ने राहत की सांस ली। रेंजर बाह चंबल सेंचुरी आर के सिंह राठौर ने बताया कि अज्ञात कारणों से जंगल में आग लग गई थी। वन कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया है। घास फूंस जलकर नष्ट हुआ है। वन अन्य संपदा नहीं जली है।

You may have missed