Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News आर्य श्री का 21 वां वार्षिकोत्सव सम्पन्न, बस्ती के बच्चों ने दिखाई स्पोर्ट्स डे में प्रतिभा

जनवाद टाइम्स 16 March 2024
Agra News आर्य श्री का 21 वां वार्षिकोत्सव सम्पन्न, बस्ती के बच्चों ने दिखाई स्पोर्ट्स डे में प्रतिभा
Share News
       

संवाददाता मुस्कान सिंह आजाद

मलीन बस्तियों में शिक्षा का उजियारा पहुंचाते हुए आर्य श्री संस्था को हुए 22 वर्ष
पांच बस्तियों के बच्चों ने खेल कूद, योगा संग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से किया मंत्रमुग्ध

आगरा। विगत 22 वर्षाें से समाज में शिक्षा के लिए समर्पित संस्था आर्य श्री का 21 वां वार्षिकोत्सव स्पोर्ट्स डे के रूप में आयोजित किया गया।

Agra News आर्य श्री का 21 वां वार्षिकोत्सव सम्पन्न, बस्ती के बच्चों ने दिखाई स्पोर्ट्स डे में प्रतिभा
शनिवार को खंदारी स्थित आरबीएस इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित आर्यश्री संस्था के स्पोर्ट्स डे में राज नगर, 11 बस्ती, सुंदर पाड़ा, खतैना और जगदीश पुरा में स्थित बस्तियों के करीब 100 बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुशील गुप्ता, मधु बघेल, डॉ शशि तिवारी, डॉ रंजना बंसल, मीनाक्षी जगन, अनिल शर्मा और आशुतोष पांडे(डीएस ग्रुप, सीएसआर टीम) ने हरी झंडी दिखाकर किया। गणेश वंदना को स्वर डॉ शशि तिवारी ने दिए।
आर्य श्री की संस्थापिका तूलिका कपूर ने बताया कि पिछले 22 वर्षाें से शहर की विभिन्न बस्तियों में शिक्षा के केंद्र संचालित कर रही है। बच्चों को शिक्षा के साथ व्यवहारिक ज्ञान देना संस्था की प्राथमिकता रहती है।

Agra News आर्य श्री का 21 वां वार्षिकोत्सव सम्पन्न, बस्ती के बच्चों ने दिखाई स्पोर्ट्स डे में प्रतिभा
झुग्गी बस्तियों में रहने वाले बच्चों को शिक्षा केंद्र तक लाने से पहले माता पिता को शिक्षा का महत्व बताना सबसे मुश्किल किंतु आवश्यक कार्य होता है। प्राथमिक शिक्षा देने के बाद बच्चों को स्कूलों में भर्ती करवाया जाता है। आगरा के अलावा आर्यश्री संस्था लखनऊ में भी शिक्षा केंद्र बस्तियों में संचालित करती है। वहां भी अब तक सैंकड़ों बच्चों को अशिक्षा के अंधेरे से शिक्षा के उजाले की ओर लाया गया है।
सुशील गुप्ता ने कहा कि आयोजन में बच्चों की प्रतिभाएं हतप्रभ करने वाली थीं। किसी कॉन्वेंट या नामी स्कूल के बच्चों को टक्कर देने वाली प्रस्तुतियां बच्चों ने दीं। उन्होंने कहा प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल बस्ती के प्रतिभाशाली बच्चों को मंच प्रदान करेगा।
मधु बघेल ने बच्चों को शिक्षा का महत्व बताते हुए कहा कि सौ काम छोड़कर भी शिक्षा ग्रहण करें।
डॉ रंजना बंसल ने कहा कि आर्यश्री संस्था सही मायने में समाज की सेवा कर रही है, क्योंकि यहां से संस्कार लेकर भावी पीढ़ी देश निर्माण में योगदान देगी।
खेलकूद प्रतियोगिता से लेकर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों सहित बच्चों ने योगा का बखूबी मंचन किया। पांच माताओं सोनी, रेनू, ओमवती, नीलम और लक्ष्मी काे बेस्ट मदर का सम्मान प्रदान किया गया। शू रेस, होप्ड रेस, बॉल रेस, वन लेग रेस आदि खेलों में बच्चों ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी। जिसमें युग, मोहित, इरसाद, रोहित, अरमान प्रथम स्थान पर रहे।
इस दौरान उपस्थित अभिभावक बच्चों का जमकर उत्साहवर्धन करते रहे। योगा टीचर रूपेश के नेतृत्व में बच्चों ने सूर्य नमस्कार और अन्य योगासन किये।

Agra News आर्य श्री का 21 वां वार्षिकोत्सव सम्पन्न, बस्ती के बच्चों ने दिखाई स्पोर्ट्स डे में प्रतिभा
बेस्ट स्टूडेंट का पुरस्कार कृष्णा, वंश, सोनू, रागिनी और विनय के नाम रहा। समापन पर मैं निकला गड्डी लेकर और होली गीत पर बच्चों सहित संस्था के सदस्याें, अतिथियों और माताओं ने जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम का संचालन अमित सूरी ने किया। व्यवस्थाएं जुबैर, लक्ष्मी, मनीष, रुचि, अभिलाषा, शुभम, अजय, प्रदीप, राज ने संभालीं।

Post navigation

Previous: Bihar News सस्ती लोकप्रियता नहीं संपूर्ण नगर निगम के हर नागरिक को स्वच्छ परिवेश में सुखी और स्वावलंबी बनाना हमारा ध्येय:गरिमा
Next: Bihar News :  टोला सेवक एवं ताली मरकजों की बैठक उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में की गई

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260623-WA0031
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: धार्मिक स्थल में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, शिकायत पर कार्रवाई की मांग

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: धार्मिक स्थल में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, शिकायत पर कार्रवाई की मांग
  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.