Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: पड़ोस में राखी बांधने गई 11 वर्षीय बालिका के साथ कथित भाई ने किया दुष्कर्म,पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला किया दर्ज

जनवाद टाइम्स 2 September 2021
Agra News: पड़ोस में राखी बांधने गई 11 वर्षीय बालिका के साथ कथित भाई ने किया दुष्कर्म,पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला किया दर्ज
Share News
       

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में पिछले सप्ताह रक्षाबंधन त्यौहार पर पड़ोस में कथित भाई को राखी बांधने गई बालिका के साथ नशीला पदार्थ खिलाकर युवक ने दुष्कर्म किया।बालिका खून से लथपथ घर पहुंची परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी 11 वर्षीय नाबालिग बालिका की मां रक्षाबंधन त्यौहार पर अपने मायके गई थी।घर पर बालिका और उसके पिता अकेले थे।

 

Agra News: पड़ोस में राखी बांधने गई 11 वर्षीय बालिका के साथ कथित भाई ने किया दुष्कर्म,पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला किया दर्ज त्योहार के मौके पर पड़ोस में ही रहने वाले युवक को भाई मानकर बालिका राखी बांधने के लिए चली गई थी जहां युवक ने बालिका को नशीला पदार्थ खिलाकर कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और दबंग युवक ने उसे डराया धमकाया। किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी।बालिका बदहवास हालत में घर पहुंची।

 

IMG 20210902 WA0053 1जहां पिता को बीमार होने की जानकारी दी तो परिजन उसे निजी अस्पताल में इलाज को ले गए जहाँ चिकित्सक ने बालिका के साथ दुष्कर्म होने की बात कही जिस पर परिजनों के होश उड़ गए। बालिका से परिजनों के पूछे जाने पर उसने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी कि गांव के ही जयपाल पुत्र अशोक कुमार ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। परिजनों द्वारा बालिका का अस्पताल में इलाज कराया गया। परिजनों ने बालिका के साथ घटी घटना के बारे में पुलिस को अवगत कराया। मंगलवार को पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी जयपाल के खिलाफ धारा 376, 328, 506, पॉक्सो एक्ट अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Agra News: पड़ोस में राखी बांधने गई 11 वर्षीय बालिका के साथ कथित भाई ने किया दुष्कर्म,पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला किया दर्जपुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है। वही पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है।थानाध्यक्ष बाह विनोद कुमार पवार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नाबालिग बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया गया है आरोपी युवक को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा।

 

रिश्ते को किया शर्मसार

बाह थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने भाई बहन के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया है। रक्षाबंधन त्यौहार पर पड़ोस में भाई का रिश्ता मानकर युवक को राखी बांधने गई नाबालिग बालिका के साथ वहसी दरिंदे युवक ने अपनी हवस का शिकार बना लिया। और पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया। इतना ही नहीं नाबालिक को नशीला पदार्थ खिला कर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे बदहवास स्थिति में छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post navigation

Previous: Agra News: गुरुवार दो हजार दो सौ पिचहत्तर का हुआ टीकाकरण
Next: Azamgarh News: जनसेवा केंद्रों के प्रेरणास्रोत बने नूर मोहम्मद

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.