Agra News:- समाजवादी पार्टी की कार्यकारिणी में हुआ बदलाव।

Agra News: - Changes in the executive of Samajwadi Party.
Share News

सुशील चंद्रा
समाजवादी पार्टी की आगरा जिला की कार्यकारिणी टीम में जिलाध्यक्ष रामगोपाल बघेल व जिला उपाध्यक्ष सुधीर दुबे ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश अध्यक्ष के दिशा निर्देश पर आगरा जिला की कार्यकारिणी में कई बदलाव कर नई कार्यकारिणी गठित की है जिसमें मंजेश यादव को विधानसभा अध्यक्ष बाह, मुकेश बघेल को विधानसभा महासचिव बाह, किशन वीर बघेल को विधानसभा अध्यक्ष एत्मादपुर विधानसभा, शैलू यादव को विधानसभा महासचिव एत्मादपुर विधानसभा के पद पर मनोनीत किया है। सभी समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने उक्त मनोनीत हुए पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं व पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।बाह के विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किये गए मंजेश यादव ने बताया कि वे पार्टी द्वारा दिये गए पद का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगें और अधिक से अधिक लोगों को समाजवादी पार्टी से जोड़ने का प्रयास करेंगे,कोई भी व्यक्ति किसी भी समस्या के लिए उनसे किसी भी वक्त मिल सकता है वे हर समय कार्यकर्ताओं के साथ हैं।

You may have missed