Agra News : डॉ. अंबेडकर शोभायात्रा: सर्वश्रेष्ठ संदेश देने वाली झांकियों को ई-स्कूटी देगा भीम युवा व्यापार मंडल, 135वीं जयंती पर अनूठी पहल

IMG_20260407_075909
Share News

आगरा। संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती को ऐतिहासिक बनाने के लिए सदर भट्टी का भीम युवा व्यापार मंडल इस बार विशेष पहल करने जा रहा है। सोमवार को सदर भट्टी स्थित जिज्ञासा पैलेस में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि अंबेडकर जयंती शोभायात्रा में समाज को प्रेरित करने वाली सर्वश्रेष्ठ झांकियों को ई-स्कूटी देकर सम्मानित किया जाएगा।

संस्था के अध्यक्ष बबलू आनंद ने बताया कि इस वर्ष शोभायात्रा में निकलने वाली झांकियों के माध्यम से शिक्षा, नारी सशक्तिकरण, भारतीय संस्कृति, भाईचारा, राष्ट्रप्रेम और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों को प्रमुखता से प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इन विषयों पर प्रभावी संदेश देने वाली झांकियों को भीम युवा व्यापार मंडल की ओर से ई-स्कूटी भेंट की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं को सामाजिक सरोकारों से जोड़ना और रचनात्मकता को बढ़ावा देना है।

IMG 20260407 075909

बैठक में संगठन के संरक्षक मुकेश कर्दम ने 1978 की अंबेडकर शोभायात्रा से जुड़े ‘बलिदान मार्ग’ की उपेक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि जिस मार्ग पर समाज के युवाओं ने बलिदान दिया था, वहां आज तक पर्याप्त लाइटिंग और पेयजल की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने प्रशासन और केंद्रीय भीम नगरी के पदाधिकारियों से मांग की कि इस ऐतिहासिक मार्ग को भव्य रूप से सजाया जाए और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

संयोजक राजीव निमेष ने कहा कि संगठन में अधिकांश सदस्य युवा व्यापारी हैं और यदि समाज का कोई भी व्यक्ति व्यापार शुरू करना चाहता है या उसे किसी प्रकार की मदद की आवश्यकता है, तो भीम युवा व्यापार मंडल हर संभव सहयोग के लिए तैयार रहेगा।
महामंत्री अनिल देव ने कहा कि संगठन केवल अंबेडकर जयंती तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि अन्य सामाजिक आयोजनों में भी सक्रिय भागीदारी निभाएगा। वहीं कोषाध्यक्ष विक्रम भारती ने बताया कि सदर भट्टी क्षेत्र में पिछले 21 वर्षों से भीम युवा व्यापार मंडल द्वारा भव्य मंच और आकर्षक लाइटिंग की परंपरा निभाई जा रही है, जिसे इस वर्ष और भी भव्य बनाया जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता बबलू आनंद ने की, जबकि संचालन मुकेश कर्दम ने किया। इस दौरान गोगी मौर्य, अजय कुमार, राजा बाबू, शिव शंकर, रघु चंद, रवि शंकर, बंटी, मुकेश सागर, विक्की भाई, अतुल पीपल, जुगनू भाई, नवीन ओसवाल, रवि पहलवान, रवि भारती, मुरारी लाल, शिवम राजोरिया, कमलेश, विपिन कुमार, आकाश राका, राहुल मौर्य, किशोर पीपल, बलबीर भाई, नवल किशोर, राकेश वर्मा, कमल सिंह, एडवोकेट अविचल प्रताप सिंह, दर्शन बाबू, वीरेंद्र भाई, सुमित निगम, विशाल कुमार, देवेश कुमार, सियाराम, सिद्धार्थ सिंह, लक्ष्मी नारायण, अविनाश कर्दम, जगविंदर, काले भाई, जितेंद्र कुमार, राहुल कुमार और राजेश भाई सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Trending News