Agra News:- आगरा बैंक लूट के बाद अधिक सख्त दिखी बाह पुलिस।

Agra News: Bah police appear more strict after the Agra bank robbery.
Share News

सुशील चंद्रा
थाना बाह पुलिस द्वारा कस्बा की बैंक और ए टी एम पर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु और वाहन को लेकर चैकिंग अभियान चलाया।थानाध्यक्ष बाह के निर्देशन में उपनिरीक्षक ज्ञानेंद्र शर्मा और अन्य पुलिसकर्मियों ने कस्बा की कैनरा बैंक शाखा के बाहर घूम रहे संदिग्ध लोगों से पूछताछ की और घूमने का कारण पूछा उचित कारण न बता पाने पर सख्त हिदायत देते हुए वापस भेजा।बैंक के अंदर बैंक की सुरक्षा और अलार्म,अग्निशमन इंतजाम आदि को जाँचा।बैंक के अंदर ग्राहकों के दस्तावेज चेक किये। ग्राहकों को सुरक्षा और सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए लाइन लगवाईं और अनावश्यक भीड़ न करने की हिदायत दी।बैंक परिसर में संदिग्ध दिखने वालों की चैकिंग भी की।इसके बाद स्टेट बैंक के ए टी एम और शाखा पर सुरक्षा का जायजा लिया तथा बैंक के बाहर खड़े संदिग्ध वाहनों को चेक किया बेबजह खड़े वाहनों को हटवाया।

You may have missed