Agra News:- नए एआरएम महेश कमल ने ग्रहण किया बाह डिपो का कार्यभार।

Agra News: - New ARM Mahesh Kamal assumed the charge of Bah Depot.
Share News

सुशील चंद्रा
भदावर बाह डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक कपिल देब का स्थानांतरण बाह से लखनऊ मुख्यालय के लिए हो गया।स्थानान्तरण के बाद आज बाह डिपो पर उनका विदाई समारोह आयोजित किया गया वहीं नए आये ए आर एम महेश कमल का डिपो के चालक परिचालक सहित कर्मचारियों ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया।नए आये ए आर एम के समक्ष एक ओर तो गाड़ियों के रूट पर उचित संचालन और डिपो की आय बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी वहीं दूसरी ओर बाह के बस स्टैंड से चल रहे अवैध डग्गेमारों को बंद कराने की भी चुनौती रहेगी।विदाई और स्वागत करने वालों में संजीव सोलंकी बाह डिपो अध्यक्ष, रामनिवास शर्मा ,कलियान सिंह,राजेश कुमार,राजकिशोर शर्मा,राकेश सिंह,मुकुल उपाध्याय, शिव कुमार, प्रमोदअरेला प्रभंजन दुबे, दिलीप अरेला, संदीप यादव ,अबधेश शर्मा ,सरद ,हिरदेश शर्मा ,राहुल शर्मा ,आशु तिवारी, पबन शर्मा,विनय त्यागी, देवकुमार, सुनील शर्मा, सौरभ सिंह, शिवम यादव,आदि कर्मचारी शामिल रहे ।

You may have missed