Agra News: अवैध कब्जे को लेकर पीड़ित ने बाह उप जिलाधिकारी से की शिकायत

IMG_20210313_202611
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
थाना पिनाहट क्षेत्र के ग्राम रामपुर चंद सैनी में बंजर पड़ी जमीन पर अवैध कब्जा करके उस पर तालाब निर्माण कराया जा रहा है।जिसकी शिकायत भूमि स्वामी ने उपजिलाधिकारी बाह से की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गुही मजरा रामपुर चंद्रसेनी निवासी किसान धारा सिंह पुत्र रघुनाथ सिंह की बिठौली में पैतृक जमीन है जिसकी गाटा संख्या 71व रकवा 0.1040 हैक्टेयर है जो कि पिछले कुछ सालों से बंजर पड़ी है।पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसकी बंजर पड़ी जमीन पर कुछ दबंगों ने मनरेगा के तहत तालाब बनाने का कार्य शुरू कर दिया है।

IMG 20210313 202611

 

जब पीड़ित को पता चला कि उसकी बंजर जमीन पर अवैध निर्माण की शुरुआत हो गई है तो उसने उस अवैध निर्माण का विरोध किया। इस पर दबंगों ने पीड़ित को डराया और धमकाया। पीड़ित धारा सिंह ने अपनी शिकायत उप जिलाधिकारी बाह से करते हुए कार्यवाही की माँग की है।

IMG 20210313 204651

इस मामले में उप जिलाधिकारी बाह अब्दुल बासित का कहना है कि पीड़ित द्वारा प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है मामले को संज्ञान में लेते हुए बंजर जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण की जांच करवायी जाएगी।

You may have missed