Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक बस हादसा, 14 की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल

जनवाद टाइम्स 13 February 2020
Share News
       

संवाददाता मनोज कुमार राजौरिया : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां दिल्ली से बिहार जा रही स्लीपर बस एक ट्रक से टकरा गई। भीषण हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। जबकि 23 यात्री घायल हो गए। सैफई पीजीआई में घायलों का इलाज किया जा रहा है। घटना के समय बस में 90 यात्री सवार थे। मृतकों में एक ट्रक ड्राइवर व 13 यात्री शामिल हैं।

हादसे के बाद यात्रियों की चीख ने सभी को झकझोर दिया। सैफई में घायलों ने हादसे का मंजर बयां किया। घायलों में ज्यादातर लोगों के पैर टूटे हैं। बस में सवार रमेश प्रसाद कानू पुत्र मिलाइवन निवासी मोतिहारी बिहार ने बताया कि बस स्पीड में थी। सामने ट्रक देख चालक ने एकदम से स्टेयरिंग घुमाई और बस अंघेरा छा गया। हर तरफ लोगों की चीख-पुकार सुनाई देने लगी।

निजी बस जब हाईवे पर इटावा की सीमा पर लगे भदान गांव के पास पहुंची, तब  बेकाबू होकर एक ट्रक में पीछे से टकरा गई। शोर सुनकर मौके पर स्थानीय लोग पहुंच गए। उन्होंने राहत कार्य शुरू कर दिया। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी।

मौके पर तीन थानों की पुलिस पहुंची। एडीजी जोन अजय आनंद और आईजी रेंज ए. सतीश गणेश भी मौके पर पहुंचे और देर रात तक वहीं थे। हादसे में मारे गए लोगों की देर रात तक शिनाख्त नहीं हो पाई थी।

मौके पर पहुंचे एडीजी जोन अजय आनंद और आईजी रेंज  ए सतीश गणेश ने बताया कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकाला।

घायलों को एंबुलेंस से पीजीआई सैफई भेजा गया। तीन लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी। थोड़ी देर में एक और यात्री ने दम तोड़ दिया।  हादसा इतना भीषण था कि टक्कर होते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर दौड़े। यूपीडा की राहत टीम भी सूचना के बाद मौके पर पहुंची। नगला खंगर पुलिस और डायल 112 भी पहुंच गई।

मृतकों की सूची :
1 – मुकेश कुमार पुत्र कैलाश राय उम्र 26 निवासी- बछियानी मलाई इब्राहिम पुर जिला- पटना (बिहार)

2- विनोद कुमार  उम्र 25 निवासी, तमकुटी

3- कलमुदीन पुत्र ईसा उम्र 45 निवासी केनारा जिला चम्पारन बिहार

4- भगवान चौबे पुत्र दन्नू लाल चौबे उम्र 54, चम्पारन बिहार

5- हरेंद्र पासवान पुत्र जीतन पासवान उम्र 44, निवासी, कतला चिल्ला पूर्व दिल्ली

6-  चन्दन महतो पुत्र मुख्तार महतो उम्र 24, निवासी मैमारा औली पोस्ट बडका बलुआ जिला चम्पारन बिहार

7- नागेश्वर शाह उम्र 42

8-  गुलसन कुमार उम्र 21,

9-  अनिल शाह उम्र 50

10- राकेश कुमार उम्र 35 निवासी मोती हारी बिहार

11- इस्तियाक उम्र 30, निवासी पछियारी जिला पटना बिहार

12 भूरा पुत्र ताहिद खां उम्र 45, निवासी निघनिया रामपुर थाना सहजाद जिला न्यू इलाहाबाद

13 अज्ञात

14 अज्ञात ।

घायलों की सूची :
1. गौरव उम्र  30
2. कृष्णा
3. सुनील कुशवाहा, उम्र 30
4. धर्मेंद्र उम्र  25,
5. चमन खां उम्र 25,
6. पुष्पेन्द उम्र 20,
7. रामदना उम्र 66,
8. बंशी भरवा उम्र  25,
9. सरिता उम्र  30,
10. नवनीत उम्र  21,
11. गौरवेन्द उम्र 25,
12. मो. गुफरान उम्र  62,
13. रमेश प्रसाद उम्र  21 से 25 वर्ष,
14. कन्हैया माधव उम्र  26,
15. मोहम्मद वहाव उम्र  26,
16. सरिता उम्र 28 साल,
17. ओंकार  उम्र  30,
18. सुरेश चन्द्र उम्र 60,
19. सुनील पण्डित उम्र 30, 20. कलदीन उम्र 40,
21. चन्दन गुप्ता उम्र 25,
22. कृष्णा नन्दन उम्र  22, 23. कार्तिक उम्र  40,
24. छोटी देवी उम्र 60,
25.योगेंद्र  उम्र 32,
26. पुष्पा उम्र  50,
27. परवेज उम्र  26,
28. पंकज उम्र 17,
29. संजय उम्र  20,
30. ग्यासुद्दीन उम्र 35,
दो यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।
सभी मृतकों के शव सैफई पीजीआई में हैं। वहीं घायलों का भी इलाज चल रहा है।

Post navigation

Previous: प्रयागराज में कांग्रेस जनों द्वारा कचहरी परिसर में महंगाई के खिलाफ विशाल धरना प्रदर्शन और राष्ट्रपति और राज्यपाल ज्ञापन
Next: दिव्यांग यूनिक आईडी बनवा कर, घर बैठे ही रेलवे / बस यात्रा में रिजर्वेशन करे

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.