Uttar Pradesh : पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने जताया विरोध

IMG_20200626_122053
Share News

 

मनोज कुमार राजौरिया । इटावा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज जिला मुख्यालय के वट वृक्ष के नीचे पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया।

Aam aadmi Party Etawah

★ आम आदमी पार्टी के कार्यकारिणी सदस्यों ने पेट्रोल की बढ़ती कीमतों में विरोध जताया
पार्टी के जिलाध्यक्ष संजीव शाक्य ने कहा कि देश में पहली बार ऐसा हुआ है कि डीजल के दाम पेट्रोल के दाम से ज्यादा हो गए हैं। यह अद्भुत है। मोदी हैं तो मुमकिन है। कोरोना के चलते पहले ही लोग परेशान थे। गरीबों की रोजी-रोटी छिन गई। लोग बेरोजगार हो चुके है। अभी जनता कोरोना के कहर से उबर भी नहीं पाई थी कि सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाकर महंगाई का बोझ डाल दिया। महंगाई की यह मार सहना जनता के वश में नहीं है। सभी जानते हैं कि पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ते हैं तो सभी चीजों के दाम बढ़ जाते हैं।

Aam Aadmi Party Etawah

विरोध प्रदर्शन में पार्टी के जिलाध्यक्ष संजीव शाक्य के साथ, इक़रार अहमद, मोहन सिंह, अजब सिंह, विपिन अम्बेडकर, विनोद कुमार, रिकेश कुमार दीपक राज आदि मौजूद रहें।

AAM AADMI PARTY ETAWAH UTTAR PRADESH
petrol-deejal ke badhe daam ke khilaaph aam aadamee paartee ne jataaya virodh

★ इटावा में पेट्रोल से कम है डीजल का दाम
पेट्रोल और डीजल के दाम पिछले 18 दिन से बढ़ रहे हैं। इटावा में अभी डीजल पेट्रोल से सस्ता है। इटावा में पेट्रोल की कीमत 80.72 रुपए और डीजल की कीमत 72.16रुपए प्रति लीटर है।

Trending News